फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   BJP's last option is to spread lies and rumors against me, public will answer: Dharam Singh

भाजपा के पास मेरे खिलाफ झूठ और अफवाह फैलाना ही अंतिम विकल्प, जनता देगी जवाब : धर्म सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
BJP's last option is to spread lies and rumors against me, public will answer: Dharam Singh
समालखा (पानीपत)। कांग्रेस के समालखा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी धर्म सिंह छौक्कर ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी बुधवार को सरेंडर नहीं किया। वे पूरे दिन अपने तय कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा के गांवों व शहर में प्रचार-प्रसार करते रहे। छौक्कर ने कहा कि भाजपा के पास मेरे खिलाफ झूठ और अफवाह फैलाने का अंतिम विकल्प है। हलके की जनता इसका जवाब जरूर देगी। मैं जनता के बीच बना हुआ हूं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र सिंह ने दावा किया है कि धर्म सिंह छौक्कर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने कोई कार्रवाई नहीं की। धर्म सिंह छाैक्कर पिछले काफी दिनों से समालखा विधानसभा क्षेत्र में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लिया था और धर्म सिंह छौक्कर को दो अक्टूबर तक सरेंडर करने के आदेश दिए थे। धर्म सिंह छाैक्कर बुधवार को हाईकोर्ट नहीं पहुंचे। उन्होंने समालखा हलके के खोजकीपुर, किवाना, जोरासी, गढ़ी केवल गांव और समालखा शहर में जनसंपर्क किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा ने मेरे खिलाफ सारे हथकंडे अपना कर देख लिए हैं। उन पर ईडी की रेड कराई गई और एक मुकदमा में फंसाया गया। इन्होंने डराना, धमकाना, धन, बल, कोर्ट कचहरी हर चीज का उपयोग कर लिया। उनको चुनाव में कोई फायदा होते नहीं दिख रहा। ऐसे में इनके पास अंतिम विकल्प मेरे खिलाफ झूठ और अफवाह फैलाने का रह गया है। समालखा की जनता सब समझती है और अब पांच अक्टूबर को इसका जवाब देगी। धर्म सिंह ने कहा कि भाजपा को यह सुझाव था कि चुनाव में अपने किए 10 साल का हिसाब दे दे। मैं अपने दो कार्यकाल का हिसाब लेकर जनता के बीच गया। मैंने समालखा का अपना घोषणापत्र जारी किया है, जबकि भाजपा के पास कोई नीति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed