फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   BJP workers discussed about Seva Pakhwada

Panipat News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़े पर की चर्चा

Sat, 13 Sep 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 13 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
BJP workers discussed about Seva Pakhwada
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। भाजपा सनौली मंडल के कार्यकर्ताओं की सनौली खुर्द गांव के अनाज मंडी के पास लक्ष्मी गार्डन में बैठक हुई। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़े पर चर्चा की।
मंडल पालक रविंद्र भाटिया ने कहा कि बीजेपी का सेवा पखवाड़ा में अलग-अलग कार्यकर्ता अलग-अलग स्थानों पर काम करेंगे। जिसमें प्र‎देश में 2.5 लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसमें मंडल, जिला और प्रांत की टीम काम करेगी।
विज्ञापन

सेवा पखवाड़े का आरंभ 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के साथ किया जाएगा। पूरे देश में जनकल्याण की योजनाएं हमारी सरकार ने चलाई है। बीजेपी के कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर जनता की सेवा करेंगे। इसमें रक्तदान शिविर, मोदी मैराथन, मेडिकल स्वास्थ्य जांच शिविर, दिव्यांग सम्मेलन समेत कई कार्यक्रम 16 दिन चलेंगे। 25 सितंबर को एक पोर्टल लांच किया जाएगा। जिसमें 20 लाख बहनों को इसका लाभ मिलेगा। एक लाख तक की आय वाली महिलाओं को लाभ मिलेगा। अगले चरण में एक लाख 80 हजार तक की आय वाली महिलाओं को लाभ मिलेगा। खेलों इंडिया के नारे के चलते संसद खेल कूद प्रतियोगिताएं शुरू की जाएगी। दो अक्तूबर को एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम चलाएंगे। बीजेपी द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। मंडल पालक रविंद्र भाटिया, जिला सचिव सतबीर पांचाल, मंडल अध्यक्ष संदीप देशवाल की देखरेख में बैठक हुई। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष त्यागी, रामदास त्यागी, बलवान कांगड़ा, कृष्ण नंबरदार सनौली कलां, गंगा राम स्वामी, रणजीत शर्मा, श्री राम नन्हेड़ा व रविंद्र रावल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed