फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   BJP will take out Tiranga Yatra, it will start from Panchkula today

Panipat News: तिरंगा यात्रा निकालेगी भाजपा, आज पंचकूला से होगी शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 03:48 AM IST
विज्ञापन
BJP will take out Tiranga Yatra, it will start from Panchkula today
पानीपत। ऑपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा तिरंगा यात्रा में दिखाई जाएगी। इसमें भारतीय सेना की बहादुरी के साथ सरकार के सख्त फैसले के बारे में भी बताया जाएगा। भाजपा इसके लिए जिले व विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्रा निकालेगी। पहले चरण में जिला स्तर पर निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा मंगलवार को पंचकूला से शुरू होगी।
विज्ञापन

इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल होंगे। पानीपत में तिरंगा यात्रा में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शामिल होंगे। पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इसके अंतर्गत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट किया था। पाकिस्तान ने भारत पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया था। भारतीय सेना ने इनका जवाब दिया था। पानीपत में भी गत दिनों ब्लैक आउट घोषित किया गया था।
विज्ञापन

प्रशासन ने शनिवार शाम को ब्लैक आउट का फैसला वापस लिया था। प्रशासन ने इस दौरान कटरा और पंजाब जाने वाली बसों को बंद कर दिया था। रविवार को स्थिति सामान्य हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता के साथ आमजन भी होंगे शामिल ः जिला स्तर पर तिरंगा यात्रा जिला सचिवालय या टोल प्लाजा से शुरू की जाएगी। स्थानीय नेता इसके लिए रूट बना रहे हैं। इसमें आमजन भी शामिल होंगे। भाजपा इसके माध्यम लोगों तक सरकार और सेना दोनों की गौरवगाथा पहुंचाएगी। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से इसके लिए समय लिया जा रहा है। इसके 15 या 16 मई को आयोजन की संभावना है। इसके बाद विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएंगी। इन यात्राओं की जिम्मेदारी संबंधित विधायक और उनकी टीम की होगी। पानीपत की चारों विधानसभाओं में यात्रा निकालने की तैयारी है। यहां पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, इसराना में पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार, पानीपत शहर में विधायक महिपाल ढांडा और समालखा में विधायक मनमोहन भड़ाना तिरंगा यात्रा निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed