{"_id":"64163cee39884d254e03d323","slug":"bjp-shakti-kendra-sangam-will-be-held-in-samalkha-today-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: भाजपा का शक्ति केंद्र संगम आज, शक्ति प्रमुखों को नड्डा और सीएम पढ़ाएंगे पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: भाजपा का शक्ति केंद्र संगम आज, शक्ति प्रमुखों को नड्डा और सीएम पढ़ाएंगे पाठ
Sun, 19 Mar 2023 04:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 19 Mar 2023 04:06 AM IST
सार
हरियाणा मे भाजपा का शक्ति केंद्र संगम समालखा में होग। शक्ति प्रमुखों को नड्डा और सीएम पाठ पढ़ाएंगे। सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र पट्टीकल्याणा में छह लोस क्षेत्रों के 14 जिलों के शक्ति केंद्र प्रमुख और कार्यकारिणी सदस्य जुटेंगे।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
- फोटो : @mlkhattar
विस्तार
पानीपत के समालखा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद भाजपा की पहली बड़ी बैठक शनिवार को सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र पट्टीकल्याणा में होगी। इसमें सुबह सीएम मनोहरलाल और शाम को समापन कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई नेता शक्ति केंद्र प्रमुखों को संबोधित करेंगे। बैठक में छह लोकसभा क्षेत्रों के 14 जिलों के शक्ति केंद्र प्रमुख व कार्यकारिणी सदस्य शामिल होंगे। इसका नाम भी शक्ति केंद्र संगम रखा गया है। इसमें करीब चार हजार कार्यकर्ता के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने शनिवार को केंद्र पर पहुंचकर बैठक की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने यहां बैठक को लेकर विस्तार से चर्चा की। साथ ही पत्रकारों से बातचीत में बताया कि रविवार को गांव पट्टीकल्याणा स्थित सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र में शक्ति केंद्र प्रमुखों सहित करीब चार हजार कार्यकर्ता शामिल होगें। यह बैठक करीब पांच घंटे चलेगी।
विज्ञापन
इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर सहित भाजपा के कई पदाधिकारी संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में मेरे बूथ का पन्ना प्रमुख, मेरे देश को बदलेगा गीत को भी जारी किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बड़ौली, डॉ. पवन सैनी, जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, गजेंद्र सलुजा, रविंद्र भाटिया, संजय छौक्कर, कृष्ण छौक्कर, ईश राणा, विशाल गोस्वामी व मेघराज गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रदेश में चुनाव की तैयारी शुरू
धनखड़ ने कहा कि पार्टी ने वर्ष-2024 में होने वाले विस और लोस चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसी को लेकर कार्यशाला की जा रही है। कार्यशाला में छह लोकसभा के 14 जिलों से 2715 शक्ति केंद्र प्रमुखों सहित उनके मंडलाध्यक्ष, महामंत्री, पालक सहित कार्यकारिणी सदस्य शामिल होंगे। इससे पहले करीब चार लाख पन्ना प्रमुख बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसको छह अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस तक पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा। यह कार्यशाला इसी अभियान को गति देने के लिए है। स्थापना दिवस पर सभी पन्ना प्रमुख अपने घर पर पार्टी का झंडा फहराएंगे।
पंजाब सरकार प्रदेश संभालने में हो चुकी फेल : धनखड़
धनखड़ ने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश को संभालने में पूरी तरह से फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश में भाजपा का किसी से कोई मुकाबला नहीं है। नाम लिए बिना कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी प्रदेश में उनका संगठन ही नहीं बना है। सीएम बदलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अच्छा काम कर रहे हैं। विभिन्न आंदोलनों पर धनखड़ ने कहा कि लोकतंत्र में सबको अपने मुद्दे उठाने का अधिकार है। ई-टेंडरिंग से पारदर्शिता आएगी।