फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   BJP is a party that divides people on caste lines: Surjewala

बीजेपी लोगों को जातपात में बांटने वाली पार्टी : सुरजेवाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
BJP is a party that divides people on caste lines: Surjewala
पानीपत। कांग्रेस के महासचिव एवं राजस्थान से राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला रविवार को पानीपत की नई सब्जी मंडी में आयोजित परिवर्तन रैली में पहुंचे। रैली के संयोजक कांग्रेसी नेता बलकार मलिक रहे। रैली में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने भी शिरकत की। यहां रणदीप सुरजेवाला भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचारी व लोगों को जातपात में बांटने वाली पार्टी है।
विज्ञापन

यहां उन्होंने भाजपा पर युवाओं, किसानों व कर्मचारियों से धोखा करने के आरोप लगाए। उन्होंने विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस के 80 सीटें जीतने का दावा किया। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा अडानी के लिए काम करती है। इनके लिए भाजपा ने ढांड व पुंडरी की अनाजमंडी को बंद कर दिया। पानीपत के नौल्था गांव में अडानी का साइलो को भरने का काम किया जा रहा है। जिस दिन अडानी का साइलो भर गया, उस दिन पानीपत की अनाजमंडी को बंद कर दिया जाएगा। कोरोना काल में चुपचाप नौल्था गांव में साइलो तैयार किया गया था। भाजपा भाई को भाई से व एक जाति को दूसरी जाति से लड़वाती है। सरकार ने किसानों से किसानी व व्यापारियों से उनका व्यापार छीन लिया है।
विज्ञापन

कांग्रेस के महासचिव ने कहा कि भाजपा ने 2014 में किसान की आय को दाेगुना करने का वादा किया था, यह वादा झूठा साबित हुआ। किसान अपना हक मांगने दिल्ली गए तो उन पर लाठियां बरसाई। पीएम ने उत्तर प्रदेश के चुनाव को देखते हुए ये तीनों कानून वापस लिए थे। प्रदेश में बेरोजगारी दर 54 प्रतिशत है। पिछले 10 साल से प्रदेश के 20 लाख युवा विदेशों में पलायन कर चुके हैं। भाजपा सरकार में 47 बार पेपर लीक हो चुके हैं। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर व्यवस्था परिवर्तन किया जाएगा। इस मौके पर संदीप सरपंच, प्रेम सचदेवा, जितेंद्र कुंडू, रामरत्तन शर्मा, अमन दहिया, अशोक मलिक, मंयक चौधरी व बिंदल मान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed