फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   BJP government will be formed in the state again for the third time: Baroli

तीसरी बार फिर प्रदेश में बनेगी भाजपा सरकार : बड़ोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
BJP government will be formed in the state again for the third time: Baroli
कुरुक्षेत्र। भाजपा हरियाणा के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली को पुष्प गुच्छ देकर स्वाग
कुरुक्षेत्र/ पिपली। पार्टी संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, वह पूरी ईमानदारी से निभाते हुए पार्टी संगठन को मजबूत किया जाएगा। हर कार्यकर्ता पार्टी की रीड है और इनकी मेहनत की बदौलत ही भाजपा की प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनेगी। यह दावा भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली ने किया। वे वीरवार को पैराकीट में पहुंचे थे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रवि बतान की अध्यक्षता में उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वे किसी भी कार्यकर्ता की आवाज को दबने नहीं देंगे और शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाएंगे। उन्हें भी पूरा भरोसा है कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जी तोड़ मेहनत कर रहा है। चुनाव से पहले तैयारी पूरी की जा रही है और पार्टी कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों व आगे की नीतियों से अवगत करवा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार जनहित में अनेक कार्य कर रही है। देश व प्रदेश की जनता खुशहाल है और देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों व कार्यों पर भरोसा जताते हुए तीसरी बार सत्ता में कायम किया है। ऐसे में ही प्रदेश में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। हर कार्यकर्ता इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ.पवन सैनी, राहुल राणा, चेयरमैन धर्मबीर मिर्ज़ापुर, धुमन सिंह किरमच, देवीदयाल घराडसी, प्रवीन चौधरी, ललित माटा, रेखा वाल्मीकि, विजय लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed