{"_id":"684f38b3922eb8db1209741f","slug":"bjp-counted-the-success-of-modi-government-panipat-news-c-244-1-pnp1001-138739-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: भाजपा ने मोदी सरकार की सफलता गिनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: भाजपा ने मोदी सरकार की सफलता गिनवाई
विज्ञापन
पानीपत। भाजपा ने रविवार को मॉडल टाउन के मुल्तान भवन में जिला स्तरीय प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया। जिसमें केंद्र सरकार की सफलता के 11 वर्षों की उपलब्धियों को गिनवाई। सरकार की नीतियों व योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की अपील की।
मुख्य वक्ता संजय भाटिया ने कहा कि देश में गत 11 वर्षों के दौरान तेजी से विकास कार्य कराए हैं। उसी तेजी से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समस्याओं का समाधान भी किया गया है। यही नहीं गरीबों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू कर 27 करोड़ नागरिकों को गरीबी रेखा से बाहर निकाल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसे अभियानों ने युवाओं को उद्यमिता और रोजगार के नए अवसर प्रदान किए हैं। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत करोड़ों युवाओं को तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के योग्य बनाया गया।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि गत 11 वर्ष के दौरान केंद्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए बेहतर काम किया है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना ने माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाकर उनके स्वास्थ्य और सम्मान को सुरक्षित किया। आयुष्मान भारत योजना ने गरीब परिवारों को सालाना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराकर करोड़ों लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच दी है।
मेयर कोमल सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जहां महिला सशक्तिकरण के प्रयास किए हैं, वहीं रेलवे के क्षेत्र में भारत ने वैश्विक मानकों को छूने वाले कार्य किए। चिनाब रेलवे ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल है। जिसने न केवल जम्मू-कश्मीर के लिए एक नया जीवनदान दिया, बल्कि भारत के इंजीनियरिंग कौशल और संकल्प को भी दुनिया के सामने रखा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने की। कार्यक्रम के संयोजक एवं नगर निगम पार्षद तरुण गांधी ने भाजपा की नीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस मौके पर जिला महामंत्री कृष्ण छौक्कर, रोशन लाल माहला, आरडी कल्याण, डॉ. जगजीत आहूजा, सीए जगदीश धमीजा, रविंद्र तुषामड़, बलिंद्र आर्य, हरचरण सिंह धम्मू, रफाकत हसन, डॉ. कश्मीरी लाल, सुभाष कबीरपंथी, चांद भाटिया, ईश कुमार राणा, अशोक कटारिया व सुनील कंसल मौलजूद रहे।