फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bills not sent to 272 consumers on time, notice to SDO

Panipat News: निगम ने 272 उपभोक्ताओं को समय पर नहीं भेजा बिल, एसडीओ को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 03:26 AM IST
विज्ञापन
Bills not sent to 272 consumers on time, notice to SDO
पानीपत। बिजली निगम की ओर बिल भेजने में बड़ी गड़बड़ी की गई है। सनौली सब डिवीजन के अंतर्गत 272 उपभोक्ताओं को रीडिंग के आधार पर बिल नहीं दिए गए। उनको औसत पर आधारित बिल थमा दिए। उपभोक्ताओं ऐसे बिल जमा करने से मना कर दिया। इस मामले में एक्सईएन ने एसडीओ को नोटिस दिया है। साथ ही उनको पांच दिन में बिल ठीक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रमेश और सतीश ने बताया कि वे हर महीने रीडिंग पर आधारित बिल जमा करते हैं। इस बार उनको रीडिंग पर आधारित बिल नहीं दिया। औसत पर बिल भी रीडिंग के अनुसार अधिक था। बिजली निगम में बिल ठीक कराने का प्रयास किया लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। एक्सईएन, सिटी सुरेश कुमार ने बताया कि सनौली रोड सब डिवीजन के 272 उपभोक्ताओंं को समय पर बिजली बिल नहीं मिलने का मामला सामने आया है। एसडीओ से इसका सोमवार तक ब्योरो मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed