{"_id":"69af1f1d2706bb71af02d31a","slug":"bike-theft-accused-nabbed-panipat-news-c-246-1-sknl1018-152587-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बाइक चोरी का आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बाइक चोरी का आरोपी दबोचा
Tue, 10 Mar 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। थाना गांधी नगर पुलिस ने बाइक चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विष्णुदास कॉलोनी निवासी आकाश के रूप में हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के 12 प्राथमिकी दर्ज हैं, जो विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन हैं।
पुलिस ने आरोपी को जगाधरी अनाज मंडी के समीप से दबोचा है। जांच अधिकारी एएसआई मसरूफ अली ने बताया कि 8 मई 2025 को लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी निवासी शिवकुमार ने थाना गांधी नगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी बाइक अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान 11 जुलाई 2025 को पुलिस ने गोपाल नगर निवासी अर्जुन पुत्र जवाहरलाल को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में अर्जुन ने बताया कि उसने यह बाइक आकाश से खरीदी थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया। संवाद