{"_id":"625dc8ece0d4a96c595d56cf","slug":"bike-riding-youth-hit-by-car-dies-in-hospital-panipat-news-knl1053673196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवक को कार ने मारी टक्कर, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार युवक को कार ने मारी टक्कर, अस्पताल में मौत
विज्ञापन
पानीपत। दिल्ली पैरलल नहर किनारे मुनक पुल के पास बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक सवार युवक काम निपटाकर पानीपत से करनाल अपने घर लौट रहा था। मुनक झाल के पास पहुंचते ही कार चालक ने उसे टक्कर मार दी और फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
करनाल के गांव बल्ला निवासी विजय कुमार ने बताया कि वह 17 अप्रैल को वह अपने पड़ोसी श्रवण कुमार (32) के साथ पानीपत निजी काम से पानीपत आया था। वह काम निपटाकर घर जा रहे थे। दोनों अलग-अलग बाइक पर सवार थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जब वह मुनक पुल के पास पहुंचे तो श्रवण की बाइक को सिठाणा पुल की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने सामने से टक्कर मार दी।
टक्कर लगने की वजह श्रवण नीचे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गहरी चोट लगने से वह बेहोश हो गया। आरोपी कार चालक ने कुछ दूरी पर अपनी कार रोकी, लेकिन कुछ देर बाद वह फरार हो गया। वह श्रवण को अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह शादीशुदा था, उसके तीन बच्चे हैं। इनमें पांच व आठ वर्षीय दो बेटे और 10 वर्षीय बेटी है। सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया और पड़ोसी के बयान पर आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।