{"_id":"634b14cc01717455d92dde8e","slug":"bike-riding-mother-son-collided-with-trolley-son-dies-panipat-news-knl1246030127","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी से घर लौट रहे बाइक सवार मां-बेटे को ट्राले ने मारी टक्कर, बेटे की मौत, मां की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी से घर लौट रहे बाइक सवार मां-बेटे को ट्राले ने मारी टक्कर, बेटे की मौत, मां की हालत गंभीर
विज्ञापन
पानीपत। देशवाल चौक पर शनिवार की शाम सात बजे बाइक सवार मां-बेटे को ट्राले ने टक्कर मार दी। ट्राले का पहिया चढ़ने से युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी ट्राला चालक पर मौके पर ट्राला छोड़कर फरार हो गया है। स्थानीय लोगों ने मां-बेटे को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां पर बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है और मां का इलाज शुरू कर दिया है।
बत्रा कॉलोनी निवासी चंद्रपाल ने बताया कि उसकी पत्नी चंद्रवती (45) और दूसरे नंबर का बेटा राहुल (22) दोनों गोहाना रोड पर महराणा के पास फेस-3 फैक्टरी में काम करते थे। बेटा पिछले एक साल से और पत्नी पिछले छह माह से फैक्टरी में काम कर रहे थे। वह हर रोज की तरह शाम छह बजे फैक्टरी से घर के लिए निकले थे। जब वह देशवाल चौक के पास पहुंचे तो पीछे से ट्राले ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार पत्नी और बेटा दोनों सड़क पर जा गिरे, जिस वजह ट्राले का पहिया बेटे की गर्दन और हाथ और पत्नी के हाथ के ऊपर से गुजर गया, जिस वजह से बेटे की मौके पर ही मौत हो गई और पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई। आरोपी ट्राला चालक मौके पर ट्राला छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
पिता चंद्रपाल ने बताया कि उसके कुल सात बच्चे हैं, जिनमें चार बेटी और तीन बेटे हैं। बड़ी बेटी खुशबू की उन्होंने दो साल पहले शादी की थी, राहुल दूसरे नंबर पर था। वह अविवाहित था। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे की सूचना मिलते ही बहनें सामान्य अस्पताल पहुंची, जो विलाप करते हुए काई बार बेहोश हुई।
विज्ञापन
वर्जन
शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है, रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
- इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, मॉडल टाउन थाना प्रभारी