{"_id":"62476aac41b1fb499c22d31f","slug":"bike-riding-mother-and-son-were-crushed-by-the-truck-both-died-panipat-news-knl103617942","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार मां- बेटे को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार मां- बेटे को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत
विज्ञापन
पानीपत। मृतक विवेक का फाइल फोटो।
- फोटो : Panipat
गांव सिवाह के पास चौटाला रोड पर ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया। ट्रक दोनों को 50 मीटर दूर तक घसीटते हुए ले गया। जिससे उनके शरीर से मांस के टुकड़े सड़क पर दूर तक बिखर गए। इस दौरान आरोपी ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने अपने गमछों से शवों को ढका और सेक्टर 29 थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के आधार कार्ड से उनकी शनाख्त की और परिजनों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मां-बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
गांव जाटल निवासी विवेक (29) पुत्र शीशपाल माता सुनीता (44) के साथ बाइक पर गांव कुराड़ में पूजा के लिए गया था। गांव कुराड़ में सुनीता का मायका है। अमावस्या पर मायके पर पित्र को कपड़े देने का कार्यक्रम रखा गया था। इसके बाद भंडारे का आयोजन था। दोनों भंडारे के समापन के बाद शाम साढ़े पांच बजे वहां से बाइक पर वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में चौटाला रोड पर गांव सिवाह के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। विवेक दो भाइयों में बड़ा था। दोनों की मौत के बाद गांव जाटल व कुराड़ में मातम छाया हुआ है।
विवेक का रोडवजे में हुआ था चयन
परिजनों के मुताबिक विवेक का हरियाणा रोडवेज में बतौर ड्राइवर पद पर चयन हो चुका था। कुछ दिनों में ही उसकी नियुक्ति होनी थी। विवेक की सरकारी नौकरी लगने से परिवार में खुशी का माहौल था।