{"_id":"6619b6bbf6b33de6df06e564","slug":"bike-rider-killed-in-a-road-accident-panipat-news-c-244-1-pnp1003-116686-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सड़क हादसे में बाइकसवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सड़क हादसे में बाइकसवार की मौत
विज्ञापन
पानीपत। सनौली गांव के पास पानीपत से हरिद्वार की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। अनियंत्रित कार ने इसके बाद एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी कार चालक वहां से फरार हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सनौली थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के गांव रसलापुर निवासी रफीक ने बताया कि उसका भाई कादिर (41) पिछले 20 साल से सनौली में किराए पर रहता था। वह पेशे से मजदूर था। वह वीरवार को अपने भाई रफीक के पास आया था। वह वीरवार शाम को रोजा खोलने का सामान लेने के लिए सनौली गांव के अड्डे पर गए थे। वहां से घर लौटते वक्त पानीपत की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने कादिर को टक्कर मार दी। इसके बाद कार ने सामने से आ रहे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को टक्कर मारी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वह अपने भाई कादिर को लेकर जिला नागरिक अस्पताल में गया। यहां डॉक्टरों ने कादिर को मृत घोषित कर दिया। कादिर सात बच्चों का पिता था। उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपी कार चालक को जल्द पकड़कर कार्रवाई की जाए।