{"_id":"647271d620fb2a575a048da7","slug":"bike-rider-father-and-son-died-in-road-accident-panipat-news-c-18-1-134446-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत
विज्ञापन
समालखा। किवाना गांव के मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शास्त्री कॉलोनी निवासी पिता-पुत्र की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा बेटा खून से लथपथ सड़क पर तड़पता रहा। कुछ देर बाद यहां से गुजर रहे राहगीरों ने बच्चे को समालखा अस्पताल भिजवाया। यहां पहुंचने से पहले ही बेटे ने दम तोड़ दिया। पिता की मौके पर ही मौत हो गई थी। समालखा थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। हादसे की सूचना परिजनों को दी गई है। हादसे के बाद समालखा की शास्त्री कॉलोनी में मातम छाया है।
समालखा की शास्त्री कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र पासवान बाइक पर किवाना किसी काम के सिलसिले में गया था। उसके साथ उसका बेटा शिवम (9) भी था। वे शनिवार शाम करीब चार बजे लौट रहे थे। किवाना के समीप रजवाहे के मोड़ पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों पिता-पुत्र सड़क पर गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट के कारण धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। शिवम को सिर में गंभीर चोट लगी। वह खून से लथपथ हालत में सड़क पर तड़पता रहा। यहां धर्मेंद्र व शिवम को पड़ा देख राहगीरों ने दोनों की जांच की। शिवम की सांसें चल रही थीं। लोग उसे लेकर समालखा अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। शिवम दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। अब पुलिस अज्ञात वाहन चालक की धरपकड़ में जुटी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। किवाना और समालखा आने वाले रोड पर सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। लोगों ने भी पुलिस से आरोपी चालक को जल्द पकड़ने की मांग की है।
थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। हादसे के कारण का फिलहाल पता नहीं चला है। किवाना मोड़ के आसपास लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। शवों का रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।