फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bike rider dies in Panipat, Head on collision with pickup near Nara village, young man was returning home

पानीपत में बाइक सवार की मौत: नारा गांव के पास पिकअप के साथ हुई आमने-सामने की टक्कर, घर लौट रहा था युवक

Sat, 30 Nov 2024 11:39 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 30 Nov 2024 11:39 AM IST
सार

मृतक के परिजनों ने बताया कि जगदीप शुक्रवार को राजौंद में अपनी मां से मिलने गया था। जब वह वापस पानीपत की ओर लौट रहा था तो पानीपत जींद हाईवे पर सामने से आ रही एक पिकअप ने जगदीप की बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Bike rider dies in Panipat, Head on collision with pickup near Nara village, young man was returning home
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

पानीपत के जींद हाईवे पर नारा गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान कैथल के राजौंद कस्बे के बिरथी बाहरी गांव के जगदीप (34) रूप में हुई है। मृतक दो बच्चों का पिता था जो फिलहाल पानीपत के सौदापुर में किराए के मकान पर रहता था। हादसे के बाद थाना मतलौडा पुलिस में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने बताया कि जगदीप शुक्रवार को राजौंद में अपनी मां से मिलने गया था। जब वह वापस पानीपत की ओर लौट रहा था तो पानीपत जींद हाईवे पर सामने से आ रही एक पिकअप ने जगदीप की बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में जगदीप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिकअप चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों को इसकी सूचना राहगीरों ने जगदीप के मोबाइल से दी।
विज्ञापन




थाना मतलौडा पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। वही जगदीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed