फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   bike, phone and purse snatch from youth

बाइक सवार पांच बदमाशों ने युवक से लूटी बाइक, फोन और पर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
bike, phone and purse snatch from youth
बाइक सवार पांच बदमाशों ने मंगलवार की रात नौ बजे सेक्टर-29 में काम से घर लौट रहे युवक से पिस्तौल के दम पर फोन, बाइक, पर्स और कागजात लूट लिए। इसके बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मूलरूप से करनाल के गांव सगोही निवासी सन्नी ने बताया कि नौकरी की वजह से पानीपत के गांव दिवाना निवासी जसमेर के मकान में किराए पर रहता है। वह सेक्टर 29 में ठेकेदार के पास काम करता है। मंगलवार रात नौ बजे बाइक से घर जा रहा था। पावर हाउस के पास पहुंचने पर बाइक रोककर मोबाइल फोन पर बात करने लगा। इसी बीच बाइक सवार पांच युवक आए, जिन्होंने पिस्तौल के बल पर फोन, बाइक, पर्स और कागजात छीन लिए। उन्होंने धमकी दी कि पुलिस को शिकायत दी तो जान से मार देंगे। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed