{"_id":"10724c79f9667002922459998d35bb20","slug":"bike-dealer-panipat-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटरसाइकिल एजेंसी मालिक के घर चोरों ने मचाया उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटरसाइकिल एजेंसी मालिक के घर चोरों ने मचाया उत्पात
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Sat, 14 Jun 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतलौडा कस्बे की शिव कालोनी में होंडा मोटरसाइकिल एजेंसी के मालिक के घर में बदमाशों ने दिनदहाड़े जमकर उत्पात मचाया। एजेंसी मालिक भतीजे का इलाज कराने के लिए दिल्ली गए थे।
थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिव कालोनी निवासी नरेंद्र शर्मा के मकान का ताला तोड़कर बदमाश अंदर घुस गए। चोर मकान से करीब ढाई लाख रुपये नकद और करीब 30 हजार रुपये के गहने चोरी कर ले गए।
चोरी का पता चार बजे घर लौटने पर चला। मकान के ताले टूटे पड़े थे और सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों की नजर से एक दूसरे कमरे में रखा सामान बच गया।
पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। नरेंद्र शर्मा ने बताया कि चोर घर से करीब ढाई लाख रुपये की नकदी व सामान चोरी कर ले गए हैं।