फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bike collides with tree, one youth dead, another seriously injured

Panipat News: पेड़ से टकराई बाइक, एक युवक की मौत दूसरा गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 07:11 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with tree, one youth dead, another seriously injured
सनौली। बापौली से सनौली खुर्द की तरफ जा रहे एक बाइक पर सवार दो युवकों की तेज रफ्तार बाइक गांव जलालपुर के पास सडक के मोड पर अनियंत्रित होकर पेड से टकरा गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन सिर में ज्यादा चोट होने पर डॉक्टरों ने राहुल (27) निवासी बापौली को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और दूसरे युवक संदीप निवासी बापौली की हालत गंभीर होने पर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि युवकों की बाइक की स्पीड ज्यादा थी और सड़क पर मोड़ होने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक कटे हुए पेड से टकरा गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सनौली खुर्द थाना पुलिस ने बुधवार को मृतक युवक राहुल के शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनोंं को सौंप दिया। इस बारे में सनौली खुर्द थाना के जांच अधिकारी हाकम ने बताया कि मृतक राहुल के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है जबकि दूसरे घायल युवक संदीप का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed