{"_id":"689d9f1ef53f4c875d0a2cc9","slug":"bike-collided-with-divider-on-gt-road-in-panipat-young-man-and-woman-died-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत में दर्दनाक हादसा: जीटी रोड पर बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक-युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में दर्दनाक हादसा: जीटी रोड पर बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक-युवती की मौत
Thu, 14 Aug 2025 02:02 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:02 PM IST
सार
थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए पानीपत अस्पताल भेज दिया है। मृतकों के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
युवक व युवती
- फोटो : संवाद
विस्तार
पानीपत में नेशनल हाईवे पर समालखा के पास गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक और युवती की मौत हो गई। हादसा सुबह 7 बजे डीपीएस स्कूल के सामने फ्लाईओवर से पहले हुआ, जब उनकी मोटरसाइकिल अज्ञात कारणों से डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान दीपक (25) और चित्राक्ष (22) के रूप में हुई है, जो दोनों चंडीगढ़ के सेक्टर 30बी के निवासी थे। पुलिस के अनुसार, दोनों सुबह चंडीगढ़ से वृंदावन के लिए निकले थे।
विज्ञापन
समालखा से दो किलोमीटर पहले उनकी मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई और दोनों करीब 100 मीटर आगे जाकर सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए पानीपत अस्पताल भेज दिया है। मृतकों के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हादसे के सटीक कारणों की जांच जारी है।