{"_id":"589773824f1c1b953fe82eda","slug":"big-mehdi-collor-smallrs-collers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ों ने लगाई मेहंदी, बच्चों ने भरे रंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ों ने लगाई मेहंदी, बच्चों ने भरे रंग
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Mon, 06 Feb 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : पानीपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। डॉ. एमकेके आर्य मॉडल स्कूल में अभिनंदन फेस्ट बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गणेश वंदना से किया गया। इस दौरान स्कूल निदेशक आरएल सैनी, प्रिंसिपल मंजू सेतिया, मुख्य अतिथि मानसी और भारती भाटिया मौजूद रहे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही बच्चों और अभिभावकों की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं।
अभिनंदन फेस्ट डे में महिलाओं के लिए मेहंदी, रंगोली और पुष्प सज्जा प्रतियोगिताएं हुई। पुरुषों के लिए पतंगबाजी और ड्रामेबाजी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम में बच्चों के लिए चित्रकारी, रंग भरो प्रतियोगिताएं हुईं। बिंद्रा देवी हॉल में बच्चों और बड़ों के लिए मैजिक शो हुआ। इसके बाद खेल के मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें पहली से पांचवी कक्षा तक के विद्यार्थियों ने नृत्य पेश किए। तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने लघु नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने ऊंट और ई-रिक्शा की सवारी की। कार्यक्रम के दौरान खाने-पीने कि स्टॉल्स भी लगाई गई थीं। निदेशक आरएल सैनी और स्कूल प्रिंसिपल मंजू सेतिया ने संयुक्त रूप से कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजनों से बच्चों और बड़ों में सामंजस्य बनता है। अंत में मुख्य अतिथि मानसी और भारती भाटिया ने प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए। पतंगबाजी में ईश मनोचा, मेहंदी में हरविंदर कौर, रंगोली में वंदना कुबेर और पुष्प सज्जा में पायल गर्ग विजेता रहीं। चित्रकारी और रंग भरो प्रतियोगिता में वैभवी, पीहू, सांची क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं।