फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bhima Karma had thrown the fire into the sea: Ram Prakash

भीम कर्मा ने अग्नि समुद्र में फेंक दी थी : राम प्रकाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Bhima Karma had thrown the fire into the sea: Ram Prakash
- सेक्टर-12 स्थित श्री सनातन धर्म शिव मंदिर में शिव कथा पुराण का पाठ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। सेक्टर-12 स्थित श्री सनातन धर्म शिव मंदिर में सावन के सांतवें दिन शाम को पांच बजे शिव कथा पुराण पाठ व भजन-कीर्तन किया गया। मंदिर में सुबह से जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों की संख्या बढ़ने लगी है। शाम को पांच बजे शिव पुराण की कथा पंडित राम प्रकाश पाठक ने सुनाई और भजन-कीर्तन कार्यक्रम मंदिर की महिला मंडली ने किया।

पंडित राम प्रकाश पाठक ने बताया कि इंद्र भगवान सभी देवताओं के साथ भगवान शिव से मिलने के लिए जाते हैं। तब रास्ते में भीम कर्मा उन्हें रोक लेते हैं और भगवान शिव से मिलने नहीं देते हैं। इंद्र भगवान क्रोध में भीम कर्मा पर वज्र से प्रहार कर देते हैं। भीम कर्मा ने अपने तीसरे नेत्र से अग्नि निकाली तो सभी भगवान डर गए और भीम कर्मा से माफी मांगी और उन्हें छोड़ने के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

भीम कर्मा ने तब अग्नि को समुद्र में फेंक दी। समुद्र से जलंधर का जन्म हुआ। जलंधर बच्चा बड़ा होकर बलशाली व प्रभावशाली राजा बना। जिसने तीनों लोक पर शासन किया और अंत में भगवान शिव के हाथों मुक्ति मिली। पंडित पाठक ने बताया कि मंदिर में अब पूरे सावन माह में सुबह जलाभिषेक व शाम को शिव पुराण कथा व भजन-कीर्तन कार्यक्रम किया जाएगा। वे प्रतिदिन शाम को पांच बजे कथा सुनाएंगे और मंदिर की महिला मंडली द्वारा भजन-कीर्तन कार्यक्रम किया जाएगा। कथा पुराण के बाद महिला मंडली द्वारा भजन-कीर्तन किया गया। अब मंदिर में सावन माह तक प्रतिदिन ये कार्यक्रम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed