फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bharat Kesari Ajay Gurjar won the prize money of Rs 51 thousand

Panipat News: भारत केसरी अजय गुर्जर ने जीता 51 हजार रुपये का इनामी दंगल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
Bharat Kesari Ajay Gurjar won the prize money of Rs 51 thousand
सनौली।अधमी गांव में शाकुंभरी देवी के मेले में दोपहर बाद 2.51 लाख का इनामी दंगल कराया। दंगल में हरियाणा, यूपी, दिल्ली, पंजाब सहित अनेक स्थानों से आए पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। दंगल में भारत केसरी पहलवान अजय गुर्जर ने मोहित दिल्ली को कई पॉइंटों से हराकर 51 हजार रुपये का इनाम जीता। सोहन पहलवान भारत केसरी के पोते साहिल बांध ने रोबिन पहलवान मेहर सिंह अखाड़ा रोहतक को हराकर 31 हजार का इनाम जीता।
विज्ञापन

यमुना सुधार समिति के प्र‎देशाध्यक्ष रतन सिंह रावल ने विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया। इनके साथ दंगल में मुख्य अतिथि डीएसपी समालखा नरेंद्र कादियान, विजय कुमार दिल्ली, एसएचओ संदीप कुमार सनौली, समाजसेवी राजू रावल, राजबीर त्यागी, समाजसेवी प्र‎वेश रावल ने विजेता पहलवानों को नगद इनाम देकर सम्मानित किया। इस अवसर सरपंच दलबीर रंगा, अब्बास, समाजसेवी तुषार रावल एडवाककेट, एसपी आरोड़ा एडवोकेट, राजू रावल, राजबीर त्यागी, जिले सिंह, भगत नन्हेड़ा, ओमपाल रेफरी गोयला मौजूद रहे।
विज्ञापन


बॉक्स


विजेता रहे पहलवान

वहीं पहलवान अनूप भाखड़ा, अंकित दिल्ली पहलवाल, भोला कैराना यूपी, बलवान दिल्ली, बदरी गुर्जर दिल्ली अखाड़ा, फैजल कैराना यूपी, सिकंदर पट्टी कल्याणा, अजय गोहाना, विशाल रामपूर, राजा गुर्जर, विशाल नरेश अखाड़ा ने 51-51 सौ रुपये के इनाम जीते। आसिफ यूपी, प्रदीप सोनीपत, अंकित सोनीपत, शेरू पहलवान जलालाबाद ने दीपक यूपी को हराया, गयूर पहलवान गोयला ने अर्जुन दिल्ली को हराया और 51-51 सौ रुपये के इनाम जीते। पलवान गयूर, रोहित, अंकुश, नसीम कैराना यूपी ने 31-31 सौ का इनाम जीता। वाजिद, नदीम, मोनू, संदीप, नरेश कैराना यूपी को अलग-अलग 2100 का इनाम मिला। तनवीर, सुरेश को 1100 के इनाम मिले। अन्य पहलवान प्रदीप, महेश, राजपाल, सुखबीर, नरेन्द्र, संजय, अजय को 500-500 और पहलवान बलवान, रामेहर, सोमवीर, विकास को सौ-सौ रुपये का नगद इनाम मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed