फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bhagwat satsang gives understanding of karma, religionless person becomes karmaless: Pt. Radhe-Radhe

कर्म का बोध कराता है भागवत सत्संग, धर्म विहीन हो जाता है कर्म विहीन व्यक्ति : पं. राधे-राधे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bhagwat satsang gives understanding of karma, religionless person becomes karmaless: Pt. Radhe-Radhe
कर्म का बोध केवल सत्संग ही करा सकता है, ऐसा शास्त्रों में वर्णन आया है। कर्म के बिना मनुष्य विचाराधीन रहता है। केवल विचार की दुनिया में भूला भटका इधर उधर का चिंतन करता हुआ अपने आप को खो देता है। जगन्नाथ मंदिर, अग्रवाल वैश्य पंचायत रजिस्टर्ड एवं महिला संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन प्रसिद्ध कथावाचक भागवत रशिक पंडित राधे-राधे महाराज ने सत्संग प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि यदि हम कर्म के अनुसार अपने जीवन को नहीं व्यतीत करते तो समझो यह वही बात है जिस प्रकार से बिना घास की कोई हिरण चारागाह में चर रहा हो।
विज्ञापन

पंडित राधे-राधे महाराज ने कहा कि कर्म के बिना धर्म की कल्पना करना निरर्थक है, क्योंकि कर्म ही धर्म की प्रथम सीढ़ी है। धर्म करने के लिए भी पहले हमें कर्म करना पड़ेगा। भगवान श्री कृष्ण ने गीता के अंदर कर्म को इतनी प्रधानता दी जैसे मानव धर्म उसके सामने बौना हो गया हो। धर्म-कर्म मनुष्य जीवन के दो पहलू हैं। यदि हम अपने संपूर्ण मानव जीवन यथार्थ में जीना चाहते हैं या फिर सत्य में जीना चाहते हैं। यह जीवन के मूल्य को हम समझना चाहते हैं तो हमें कर्म के साथ धर्म का ज्ञान लेना परम आवश्यक है।
विज्ञापन

ज्ञान कोई वस्तु नहीं है, इसे खरीदा जा सके, जिसे बेचा जा सके। इस अवसर पर जगन्नाथ मंदिर के प्रधान राजिंदर गुप्ता, जयपाल कंसल, दलीप गुप्ता, सुरिंदर गुप्ता, दिनेश मित्तल, लालचंद तायल, परदीप तायल मौजूद रहे। मंच का संचालन वेद बांगा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed