{"_id":"6c59624758615434708419bf9f801793","slug":"between-shah-and-cm-appeared-on-stage-vicharbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाह व सीएम के बीच मंच पर दिखे विचारभेद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाह व सीएम के बीच मंच पर दिखे विचारभेद
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Mon, 09 Jun 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व शहरी विधायक बलबीर पाल शाह के विचारभेद एक बार फिर मंच पर दिखे। शाह ने मनरेगा व खाद्य सुरक्षा योजना को युवाओं को भिखारी बनाने वाली बताई और अगला विस चुनाव न लड़ने की बात की बात कही।
वहीं सीएम ने खाद्य सुरक्षा योजना को हर व्यक्ति तक दाल रोटी पहुंचाने वाली बताया। दोनों के विचार कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बने हैं।
मामला रविवार को एसडी विद्या मंदिर सेक्टर-11 में कार्यकर्ता सम्मेलन का है। सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के पहुंचने पर स्वागत की औपचारिकता पूरी होने के बाद शहरी विधायक बलबीर पाल शाह को मंच दिया गया।
शाह ने कहा मनरेगा व खाद्य सुरक्षा की नहीं जरूरत
शहरी विधायक बलबीर पाल शाह ने भाषण की पहली लाइन में कांग्रेस की पॉलिसी व खुद को अलग बताया। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना के लागू होने के बाद लोग बेकार हो गए हैं। लोगों ने स्कीम में अपना नाम लिखवा दिया और वे दिहाड़ी करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
उनको बिना कुछ किए अच्छी दिहाड़ी मिल जाती है। आज फट्टे पर मजदूर नहीं मिल रहे। महंगाई से एक्सपोर्टर चिंतित हैं।
उनको चाइना व दूसरे देशों को मात देना मुश्किल दिख रहा है। कांग्रेस महंगाई को रोक पाती तो आज देश में मोदी नाम की चीज नहीं आती।
कांग्रेस ने विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है। मंगल ग्रह व चांद पर उपग्रह स्थापित कर दिए हैं। भाजपा ने तो एक एटम बम ही बनाया था। उसका भी पाकिस्तान ने कुछ दिन ही में जवाब दे दिया।
अफसरशाही हावी किसी की सुनते तक नहीं
बलबीर पाल शाह ने कहा कि आज अफसरशाही हावी है। इनका इलाज बहुत जरूरी है। वे राजनीति कैरियर के शुरू होने से अफसरों के तमाशे को देखते आ रहे हैं।
लेकिन उन्होंने हमेशा सीधी बात की है। उनसे कई अधिकारी नाराज भी हैं। उन्होंने कहा कि मेयर सदन का मुखिया होता है और एक अधिकारी उनको समय देकर नहीं मिलता।
मेयर को उनके ऑफिस के बाहर मिलने के लिए खड़ा रहना पड़ता है। उन्होंने अधिकारियों की नाराजगी पूर्व मंत्री प्रसन्नी देवी द्वारा भी बताने की बात कही।
नहीं लडूंगा अगला चुनाव
पांच बार पानीपत से विधायक चुने जा चुके बलबीर पाल शाह ने कहा कि वे विधानसभा का अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे। वे पहले भी यह कह चुके हैं और आज भी स्पष्ट कर दिया है। वे साफ हैं और अपने मन की बात को कहने से नहीं चूकते।
सीएम ने कहा गरीबों को मार से बचाना जरूरी
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उसी मंच से खाद्य सुरक्षा योजना को जरूरी बताया। उन्होंने अपने भाषण में बलबीर पाल शाह का भी नाम लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। प्रदेशवासियों को महंगाई से बचाने के लिए खाद्य सुरक्षा योजना लाई गई है। इससे जरूरतमंद व्यक्ति को राशन मिल सकता है। उन्होंने 20 अगस्त को इसी परिसर से खाद्य सुरक्षा योजना का शुभारंभ किया था।
भूखड़ी ने मांगी गलती, बीरेंद्र को बोले, तो दे देंगे 90 सीट
लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद अपनी ही सरकार पर हमला बोलने वाले विधायक राजपाल भूखड़ी ने अपनी गलती मान ली है और कांग्रेस कमेटी को भविष्य में ऐसी गलती न होने देने की कही है।
ये बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कही। वे रविवार को पानीपत के एसडी विद्या मंदिर स्कूल में कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार हुई है। उसमें कहीं न कहीं एकता की कमी रही है।
पार्टी कार्यकर्ताओं को मैं को छोड़कर हम को अपनाना होगा। इसके बिना विधानसभा चुनाव को जीता नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समर्थित पार्षद विकास को लेकर नाराज होने का मामला संज्ञान में नहीं आया है। ऐसा है तो मामले की जांच करेंगे और उनकी नाराजगी का दूर कराने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि बीरेंद्र सिंह के पास अच्छे उम्मीदवार हैं तो वे 30 नहीं सभी 90 सीटों पर उनके समर्थकों को टिकट दे देंगे। वे पार्टी को मजबूत बनाकर चल रहे हैं।
उनके साथ कहीं पर भाजपा और कहीं पर इनेलो के साथ मुकाबला है। उनको पूरा विश्वास है कि विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत हासिल कर लेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में तीसरी बार कांग्रेस की सरकार बनेगी। वे प्रदेश में दो लाख सक्रिय कार्यकर्ताओं की फौज तैयार करेंगे।
उनको बूथ स्तर पर तैयार किया जाएगा। दिल्ली के साढ़े तीन सौ किलोमीटर के दायरे में अकेले दीपेंद्र सिंह हुड्डा लोकसभा का चुनाव जीतकर आगे पहुंचे हैं। यह सब कार्यकर्ताओं का साथ है।
सरकार ने गोहाना रैली में की गई घोषणाओं को लागू कर दिया है। केवल एडेड स्कूलों की घोषणा कानूनी दावपेंच के चलते उलझी हुई है।
वे प्रदेश को नंबर बन बनाए रखेंगे और पूरे प्रदेश का एक समान विकास कराएंगे। प्रधानमंत्री प्रति व्यक्ति आय वाले प्रदेश को अव्वल कहते हैं और गुजराज को माडल प्रदेश बताते हैं। जबकि गुजरात में प्रति आय व्यक्ति 75 हजार रुपये है और हरियाणा में यह 1.35 लाख रुपये है।
ऐसे में गुजरात नहीं हरियाणा रॉल माडल है। लोकसभा में पार्टी नहीं व्यक्ति विशेष का नारा था और वे विधानसभा में भाजपा को आगे नहीं आने देंगे।
पार्षदों की सीएम ने नहीं सुनी, पास से निकल गए
कांग्रेस समर्थित पार्षदों को सीएम ने भी नहीं सुना और उनके आगे से ही निकल गए। पार्षद सीएम को दुखड़ा सुनाने की आस में कॉलोनीवासियों के साथ ही दिनभर बैठे रहे।
पार्षदों ने सीएम, विधायक व प्रशासन की अनदेखी पर रोष व्यक्त किया। कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने रविवार को लघु सचिवालय के बाहर धरना जारी रखा और प्रशासन की अनदेखी पर नाराजगी जाहिर की।
वे दिनभर सीएम के आने व बुलावे के इंतजार में बैठे रहे और दोपहर के समय कालोनीवासियों ने भी उनका समर्थन किया।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेकर हैलीपेड की तरफ सीधे चले गए और पार्षद वहीं पर धरना देते रहे।
पार्षद जयकुवार व सुरेंद्र गर्ग ने कहा कि प्रशासन के बाद सरकार ने भी पार्षदों की जायज मांग को अनदेखा किया है। इससे पार्षदों व कालोनीवासियों में रोष व्याप्त है।
उन्होंने कहा कि सभी पार्षद सोमवार को भी धरने पर बैठेंगे और प्रदर्शन कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपगे। पार्षद पति संजीव ने कहा कि पार्षदों की मांग जायज हैं और प्रशासन को उनकी मांगों को मानना चाहिए।