फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   beduit, secion, raining

बेमौसम की बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं के 15 लाख बैग भीगे, 15 फीडर ब्रेकडाउन

Sun, 23 Apr 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Sun, 23 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
beduit, secion, raining
पानीपत - फोटो : पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो             
विज्ञापन

पानीपत। गर्मी के मौसम शनिवार को तेज आंधी के साथ बारिश और हल्की ओलावृष्टि हुई। पानीपत ब्लॉक में चार और बापौली में तीन एमएमए बारिश दर्ज की गई। मतलौडा, इसराना और समालखा में बूंदाबांदी हुई। खरीद एजेंसियों की लापरवाही से मंडियों में करीब 15 लाख बैग बारिश में भीग गए। बिजली सप्लाई प्रभावित हुई और 16 फीडरों को ब्रेक डाउन करना पड़ा। इससे गर्मी शहर के कई हिस्सों की बिजली गुल हो गई। बारिश और पावर कट से शहरवासी बेहाल दिखे। मंडियों में गेहूं भीगने से खरीद एजेंसियों, किसानों और आढ़तियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। बारिश के चलते असंध रोड और गोहाना रोड रेलवे अंडरपास में पानी भर गया। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटे तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने के संकेत दिए हैं। हालांकि, बारिश के बाद तापमान में करीब पांच डिग्री गिरावट आने से लोगों ने कुछ राहत महसूस की।
शनिवार सुबह से आसमान साफ था और तेज गर्मी के चलते लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो रहा था। दोपहर तक लोग धूप और भीषण गर्मी से बचने के लिए विभिन्न तरीके अपनाते रहे। दोपहर बाद करीब ढाई बजे मौसम ने एकदम से करवट ली और तेज आंधी आ गई। इससे बिजली निगम अधिकारियों ने फाल्ट की आशंका के कारण कई फीडरों की बिजली सप्लाई बंद कर दी। करीब एक घंटे चली आंधी के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। पानीपत और बापौली ब्लॉक में करीब आधे घंटे तक बारिश हुई।
विज्ञापन

गर्मी से मिली कुछ राहत      
बारिश से पहले दोपहर तक शहर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री था। मौसम के अचानक पलटा खाने से तापमान पांच डिग्री तक लुढ़क गया। इससे आम आदमी ने थोड़ी राहत महसूस की। शाम होते-होते मौसम बदलने के बाद ठंडी हवाएं भी चलने लगीं। अप्रैल की शुरुआत से ही तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान होने लगे हैं। शुक्रवार रात भी तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। पिछले करीब एक सप्ताह से तापमान में वृद्धि जारी रही। दो दिन पूर्व तापमान इतना अधिक हो गया कि धूप में निकलने पर पसीने छूटने लगे थे। अचानक हुई ओलावृष्टि से जहां लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के अंडरपासों में भरा पानी       
शहर में करीब चार एमएम बारिश ने ही सीवर और नालों की सफाई की पोल खोल दी। डीसी ने दो दिन पहले ही अधिकारियों की बाढ़ प्रबंधन को लेकर बैठक की थी। इसमें अधिकारियों को 15 दिन का समय दिया था। अधिकारियों ने अब तक इस दिशा में काम शुरू नहीं किया है। इसका ही नतीजा रहा कि शहर के असंध रोड और गोहाना रोड रेलवे अंडरपास में पानी भर गया। लोगों को ओवरब्रिज का सहारा लेना पड़ा। शहर के कई हिस्सों में भी पानी भर गया।
कहां कितना भीगा गेहूं
मंडी    गेहूं के भीगे बैग    खुला पड़ा गेहूं             
पानीपत    2.50 लाख    3 हजार क्विंटल      
इसराना    दो लाख    2500 क्विंटल             
मतलौडा    पांच लाख    दो हजार क्विंटल             
बापौली    60 हजार    2 हजार क्विंटल
सनौली    50 हजार    1500 क्विंटल             

अभी तक ढाई लाख एमटी गेहूं खरीदा             
मंडी    मीट्रिक टन             
अहर    8200             
बबैल    4650             
बाबरपुर    15,580             
बापौली    22,450             
छिछड़ाना    7796             
इसराना    15,136             
मतलौडा    60,445             
नौल्था    6463             
पानीपत    30,752             
समालखा    64190             
सनौली    9487             
उरलाना कला    2155             
नोट : जिले की सभी 12 मंडियों में सरकारी एजेंसियों ने अभी तक करीब ढाई लाख एमटी गेहूं की खरीद की है। इसमें से एक लाख 48 हजार 943 एमटी गेहूं का ही उठान हो सका है।             
आने वाले दिनों में यह रहेगा तापमान
दिन    अधिकतम    न्यूनतम    मौसम
रविवार    40    24    बादल छाए रहेंगे
सोमवार    39    25    बूंदाबांदी
मंगलवार    38    24    बूंदाबांदी             
बुधवार    37    23    बादल छाए रहेंगे
वीरवार    38    26    बादल छाए रहेंगे
शुक्रवार    41    26    बादल छाए रहेंगे           

तेज हवाओं का बिजली को झटका
गर्मी के मौसम की पहली ओलावृष्टि के चलते तापमान में गिरावट आई है। लेकिन, तेज हवाएं चलने से बिजली निगम को 15 फीडरों को बंद करना पड़ा। कई घंटे तक फीडर बंद रहे। मॉडल टाउन के दो फीडर लाइन में फॉल्ट आने के कारण तीन घंटे तक बंद रहे। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। ओलावृष्टि के बाद उमस बढ़ने और बिजली के कटों ने शहरवासियों को बेहाल कर दिया। उमस से शहरवासी पसीना-पसीना हो गए। बताया जा रहा है कि तेज हवाओं के चलते ही बिजली निगम ने 15 फीडरों को करीब एक घंटे तक फीडरों को बंद कर दिया। मॉडल टाउन सब डिविजन के अंतर्गत दो फीडर बंद रहने से असंध रोड, अग्रसेन कालोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, दीवान नगर, पूरेवाल कॉलोनी, हरीबाग कॉलोनी, मॉडल टाउन का कुछ क्षेत्र, भाटिया कॉलोनी, रोशन लाल कॉलोनी, आर्य नगर, लतीफ गार्डन, बसंत नगर, न्यू बसंत नगर में शनिवार दोपहर एक से चार बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रही। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि तेज हवाएं और ओलावृष्टि बंद होने के बाद सभी फीडर चालू कर दिए गए थे। 95 प्रतिशत फीडरों से बिजली की सप्लाई सुचारु रही।       

शनिवार दोपहर बाद अचानक चली तेज हवाओं और ओलावृष्टि के कारण बिजली फीडरों को कुछ देर के लिए बंद करना पड़ा था। ओलावृष्टि और तेज हवाएं बंद होने के तुरंत बाद सभी फीडर चालू कर दिए गए थे। सभी क्षेत्रों में बिजली सप्लाई सुचारु कर दी गई है।  

मुकेश कौशिक, प्रभारी, पावर कट।             

अनाज मंडी गेहूं से भरी हुई है। गेहूं की खरीद समय पर हो रही है। लेकिन, लिफ्टिंग समय पर न होने से परेशानी बढ़ रही है। वेयर हाउस के पेमेंट समय पर नहीं मिल रहे। इससे किसान और आढ़ती परेशान हैं। इस समस्या की तरफ प्रशासन को शीघ्र ध्यान देना चाहिए।
जयभगवान गोयल, संरक्षक, अनाज मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed