फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Battle for supremacy between cousins, five bullets fired when Pradhan ji refused to obey

Panipat News: चचेरे भाइयों में वर्चस्व की जंग, प्रधान जी नहीं कहने पर मारी पांच गोलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Battle for supremacy between cousins, five bullets fired when Pradhan ji refused to obey
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत/मतलौडा। चचेरे भाइयों में वर्चस्व की लड़ाई के बाद शुक्रवार की रात एक पक्ष ने दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में चचेरे भाई को पांच गोलियां लगी हैं। इस दौरान 20-25 राउंड हवाई फायर किए गए। इससे ग्रामीणों में भी दहशत फैल गई। आरोप है कि बचाने आई पत्नी और मां पर भी आरोपियों ने पिस्टल की बट और चाकू से वार किए। फिर हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आसन कलां गांव निवासी ब्रह्मपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह, पत्नी, बेटे और पुत्रवधू के साथ शुक्रवार की रात करीब आठ बजे घर पर था। उसी समय भाई जगदीश का बेटा आरोपी मोनू और संदीप बाइक पर हथियार लहराते हुए आ धमके। आरोपियों में चुलकाना गांव का रवि भी शामिल था। उन्होंने आते ही उसके बेटे संदीप पर तोबड़तोड़ गोलियां बरसा दी।
विज्ञापन

हमले के दौरान बेटे संदीप के घुटनों और कंधों पर एक के बाद एक पांच गोली मारी। इससे संदीप घायल होकर गिर गया। वे जैसे तैसे उठकर घर के अंदर आया, लेकिन आरोपी उसे घसीटते हुए फिर बाहर ले गए। इस दौरान जब उसकी पत्नी ने संदीप को बचाने का प्रयास किया और उसके ऊपर लेट गई तो आरोपियों ने उसे भी नहीं बख्शा। उसके साथ भी मारपीट की। कंधे पर पिस्टल के बट मारे। उसकी मां बार-बार अपने बेटे की जान की भीख मांगती रही, लेकिन आरोपियों ने उसे भी नहीं बख्शा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीख पुकार के बीच लोगों के एकत्रित होने पर आरोप हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। आरोप है कि मुख्य आरोपी और चचेरे भाई मोनू को प्रधानजी नहीं कहने पर वह संदीप से रंजिश रखता था। यही कारण है कि उसने साथियों संग हमला कर वर्चस्व कायम करने का प्रयास किया। इससे परिजनों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची मतलौडा पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। वहीं परिजनों ने गंभीर रूप से घायल संदीप को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।


हमले और फायरिंग की सूचना पर पुलिस की टीम आसन कलां गांव में पहुंची थी, जहां पर मौके से पांच खोल बरामद किए गए हैं। घायल को तीन गोली लगने की बात सामने आई है। सही स्थिति मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस ने घायल संदीप के पिता ब्रह्मपाल की शिकायत पर आरोपी माेनू, संदीप और रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। - प्रवीण कुमार, प्रभारी, थाना मतलौडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed