फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Batra Colony will be renovated at a cost of Rs 2.25 crore.

Panipat News: बतरा कॉलोनी का 2.25 करोड़ की लागत से होगा जीर्णोद्धार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Batra Colony will be renovated at a cost of Rs 2.25 crore.
पानीपत। शहरी विधानसभा के वार्ड 22 में स्थित बत्रा कॉलोनी का 2.25 करोड़ से जीर्णोद्धार होने जा रहा है। ये विकास मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास परियोजना के तहत किया जाएगा। कई वर्षों से खस्ताहाल कॉलोनी की सड़कें और सीवर का काम इसमें शामिल किया गया है।
विज्ञापन

कॉलोनी के जीर्णोद्धार के लिए विधायक प्रमोद विज ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने प्रस्ताव रखा। जिसकी तुरंत स्वीकृति दे दी। योजना के सिरे चढ़ने के बाद बत्रा कॉलोनी के करीब दस हजार निवासियों का जन जीवन आसान होगा। पानी निकासी, सड़कें और पानी की सप्लाई पहले बेहतर होंगी।विदित है कि पार्षद चंचल डाबर ने कॉलोनी में बेहतर सड़क, सीवरेज और पानी सप्लाई की व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग विधायक के सामने रखी थी। उन्होंने विधायक प्रमोद विज और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया है। विधायक प्रमोद विज ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल विकास कार्यों को लेकर गंभीर है और जनहित के कार्यों को तुरंत मंजूरी देते हैं। बत्रा कॉलोनी के लोगों को सुविधा मिलने से जीवन स्तर पर ऊपर उठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed