{"_id":"61c0e39b41071c6fe90d01c0","slug":"bar-s-newly-elected-office-bearers-took-oath-of-office-panipat-news-knl934167157","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद की शपथ
विज्ञापन
पानीपत। नवनिर्वाचित बार पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपते चुनाव अधिकारी राजेश अहलावत और वरीष?
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जिला बार एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह-सचिव और कोषाध्यक्ष ने सोमवार को पद की शपथ ली। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने सभी बार पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इसके साथ ही चुनाव अधिकारियों ने उन्हें निर्वाचित पद के प्रमाण पत्र सौंपे।
शुक्रवार को सत्र 2021-22 के चुनाव में प्रधान पद पर सुरेंद्र दूहन, उप प्रधान पद पर सुनील वधवा, सचिव पद पर वैभव देशवाल, सह सचिव पद पर संयम बत्रा, कोषाध्यक्ष पद पर जितेंद्र रावल को जीत मिली थी। चुनाव अधिकारी राजेश अहलावत, सहायक चुनाव अधिकारी कर्णपाल सिंह, राकेश गुर्जर, सुरेंद्र जागलान ने जहां निर्वाचित पद के प्रमाण पत्र सौंपे, वहीं वरिष्ठ वकीलों को बार के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलवाई। बार के प्रधान सुरेंद्र दूहन ने कहा कि पानीपत बार के नवनियुक्त पदाधिकारी मिलजुल कर वकीलों की हर समस्या का हल करेंगे।
महिला वकीलों की समस्या के लिए अलग से कमेटी बनाई जाएगी, जिसकी सिफारिशों पर उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। वकीलों के लिए वेलफेयर फंड कमेटी का भी गठन किया जाएगा। वाहन पार्किंग के लिए सुदृढ व्यवस्था की जाएगी, यदि पार्किंग के लिए रकबा भी बढ़ाना पड़ेगा तो प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पानीपत बार एसोसिएशन का कामकाज पूरी तरह से पारदर्शी होगा और नए वकीलों के लिए बार एसोसिएशन नए चेंबरों की व्यवस्था करने का हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि पानीपत बार के सदस्य वकीलों के चेंबरों में बिजली निगम के मीटर लगवाने का भी प्रयास होगा। शपथ ग्रहण समारोह में वरिष्ठ वकीलों में मोहन सिंह, जोगिंद्र राठी, अमित राठी, दीपक मलिक, जुगविंद्र मलिक आदि मौजूद रहे।