फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bar elections: 11 filed nominations

बार चुनाव : 11 ने किया नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Bar elections: 11 filed nominations
पानीपत। बार एसोसिएशन की चौधर की लड़ाई मंगलवार से शुरू हो गई है। मंगलवार को बार एसोसिएशन के पांच पदों के लिए 11 वकीलों ने नामांकन किया है। 28 फरवरी को बार एसोसिएशन का चुनाव होगा।
विज्ञापन

बुधवार शाम चार बजे तक नामांकन वापस लिया जा सकता है।वकीलों ने नामांकन के दौरान अपना शक्ति प्रदर्शन भी किया। उल्लेखनीय है कि प्रधान पद के लिए लगातार तीसरी बार मैदान में अमित कादियान हैं।
विज्ञापन

वह लगातार दो बार चुनाव जीत चुके हैं। इस बार उनकी टक्कर पूर्व प्रधान सुरेंद्र दूहन व पहली बार मैदान में उतरे अनिल सिंगला से है। सुरेंद्र दूहन नए वकीलों के लिए चैंबर की व्यवस्था करने के नाम पर वोट की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल सिंगला व्यवस्था परिवर्तन का नारा देकर मैदान में है। अमित कादियान अपने कार्यकाल की उपब्धियां गिनवा कर वकीलों को लुभा रहे हैं। पहली बार इस चुनाव में उप प्रधान पद के लिए महिला वकील मैदान में है। महिला वकीलों के लिए यह पद आरक्षित किया गया है। इस पद के लिए वकील सुनीता कश्यप व आशिमा कौशिक मैदान में है।

दोनों ही वकील अपने अपने मुद्दे लेकर वकीलों के बीच में आई हैं। सुनीता कश्यप महिला वकीलों की सुरक्षा का मुद्दा व नए वकीलों के लिए चैंबर की व्यवस्था का मुद्दा लेकर उतरीं हैं तो आशिमा कौशिक भी कोर्ट परिसर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, वकीलों के लिए सेमिनारों का आयोजन करने समेत तमाम मुद्दों को लेकर वकीलों के बीच जा रहीं हैं। सचिव, सहसचिव व कोषाध्यक्ष के लिए भी दो दो वकीलों में सीधी जंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed