फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   bank, new notice, panipat, haryana

बैंक और एटीएम के बाहर लगा देते हैं हर रोज नया नोटिस

Mon, 05 Dec 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Mon, 05 Dec 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
bank,  new notice, panipat, haryana
पानीपत - फोटो : पानीपत
पानीपत। नोटबंदी के 27वें दिन सोमवार को भी जिले में कैश नहीं आ सका। बैंकों और बंद एटीएम के गेट पर बैंक अधिकारियों ने नो कैश के नोटिस लगाए रखे। पंजाब नेशनल बैंक की सेक्टर-11 स्थित शाखा में नो कैश के बोर्ड के बाद भी बैंक कर्मी लोगों के चेक पास करने में लगे रहे। आरोप है कि बैंक ने बाहर नो कैश का बोर्ड लगाया था। बैंकों में आए दिन कैश की दिक्कत को देखते हुए लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

बैंक रविवार को एक दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को खुले। लोग अल सुबह ही बैंकों के बाहर लाइन में खड़े हो गए। बैंक खुलते ही सभी अंदर जाने के प्रयास करने लगे। पुलिसकर्मियों ने सभी को समझाकर शांत किया। बैंक में कुछ घंटे काम होने के बाद नो कैश का बोर्ड लग गया। इससे लोगों को मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


पीएनबी के कर्मियों पर अंदरखाते कैश देने का आरोप
पंजाब नेशनल बैंक की सेक्टर-11 स्थित शाखा में बाहर नो कैश का बोर्ड लगाया गया था, लेकिन एक कर्मी ने लोगों के जाते ही एक व्यक्ति का 50 हजार का चेक पास कर दिया। किसी जागरूक व्यक्ति ने बैंक कर्मी की फोटो क्लिक कर ली। आरोप है कि  इस बैंक में अधिकारी और कर्मचारी मनमर्जी चला रहे हैं। लोगों को बैंक खुलने के कुछ देर बाद ही कैश न होने की कहकर वापस भेजना शुरू कर
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को नहीं मिल रही राहत
बैंकों से कैश न मिलने से शहर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को परेशानी हुई। बैंकों में कैश नहीं आने से बैंक कर्मचारी भी परेशान रहे। पूरे जिले में आरबीआई की ओर से एक पैसा नहीं आया। इस वजह से लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम की तरफ भागते रहे।

 लोग बैंक खातों से निकाल रहे जरूरत से अधिक पैसा
बैंक अधिकारी कैश की दिक्कत का कारण लोगों पर ही लगा रहे हैं। उनका कहना है लोग अपने बैंक खातों से जरूरत से अधिक राशि निकाल रहे हैं। इससे जिले में कैश की समस्या कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है। बैंक मैनेजरों का कहना है कि यदि जिले की जनता अपने खातों से सिर्फ जरूरत के हिसाब से पैसा निकाले तो शहर में कैश की इतनी दिक्कत नहीं आए।

लोगों का टूट रहा सब्र
बैंक और एटीएम की लाइन में घंटों खड़े होने के बाद भी लोगों को पैसा नहीं मिल पा रहा। इस कारण ही लाइन में खड़े लोगों का सब्र टूट रहा है। पानीपत में हर दिन किसी न किसी बैंक के बाहर रोष जताया जाता है। कई बैंकों के शटर तक बंद करने की कोशिश हो चुकी है।

डाकघर में नहीं आ रहे पैसे, लोग परेशान
बैंक पहले और दूसरे शनिवार को बंद रहते हैं। इस दिन लोग डाकघर से ही पैसा निकालने आते है। बावजूद इसके मुख्य डाकघर में कैश नहीं पहुंच रहा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों को निजी कामों के लिए भी पड़ोस या दोस्तों से पैसे की व्यवस्था करनी पड़ रही है। कई लोगों का कहना है कि खाते में पैसे होने के बावजूद उन्हें पड़ोस से पैसे मांगने पड़ रहे है। बता दें कि जिले में एक मुख्य डाकघर है। इसके अंतर्गत करीब 21 डाकघर आते हैं।



सोमवार को कैश आने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन जिले के किसी भी बैंक में कैश नहीं आ सका। इस कारण अधिकतर बैंक खाली रहे। कैश नहीं आने के कारण लेनदेन पर भी फर्क पड़ रहा है। मंगलवार को संभावना है कि जिले में कैश आ जाए। पीएनबी सेक्टर-11 में नो कैश का बोर्ड लगाकर चेक पास करने का मामला मेरी जानकारी में नहीं है। ऐसा है तो शाखा प्रबंधक और संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी।
राकेश वर्मा, एलडीएम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed