{"_id":"65dba5fcded179262e0e32e2","slug":"bahu-akbarpur-won-haryana-style-kabaddi-mahakumbh-panipat-news-c-244-1-pnp1001-114279-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बहू अकबरपुर ने जीता हरियाणा स्टाइल कबड्डी महाकुंभ, मिला 2.50 लाख का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बहू अकबरपुर ने जीता हरियाणा स्टाइल कबड्डी महाकुंभ, मिला 2.50 लाख का इनाम
विज्ञापन
इसराना। बुआना लाखू गांव में तृतीय हरियाणा स्टाइल कबड्डी महाकुंभ में बहू अकबरपुर की टीम विजेता रही। टीम ने 31-21 के मुकाबले गढ़ी खेड़ी को हराकर महाकुंभ में यह स्थान पाया। विजेता टीम को 2.50 लाख रुपये का इनाम दिया गया। द्वितीय स्थान पर आने वाली गढ़ी खेड़ी की टीम को 1.50 लाख रुपये का इनाम दिया।
दादा लाखू स्पोर्ट्स एवं सोशल एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को बुआना लाखू गांव में कबड्डी महाकुंभ कराया गया। महाकुंभ 19 फरवरी को शुरू किया था। जिसमें 40 टीमों ने भाग लिया था। दिनरात चलने वाले महाकुंभ को बारिश आने के चलते रोक दिया गया था। सात टीमों के मैच बाकी थे। आयोजन समिति ने इनको 25 फरवरी को कराने का फैसला लिया था। गांव में रविवार को सुबह 10 बजे मैच शुरू किए गए। फाइनल मुकाबले में बहू अकबरपुर और गढ़ी खेड़ी के बीच हुआ। जिसमें बहू अकबरपुर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 31-21 से मैच जीता। इसके साथ टीम ने तृतीय हरियाणा स्टाइल कबड्डी महाकुंभ को जीत लिया।
समाजसेवी मनजीत मलिक, बलदेव मलिक ,धर्मपाल पहलवान, राजू भाई, सुरजीत मलिक, तरुण एसडीओ, मेजर सिंहव उसकी टीम ने विजेताओं का नकद इनाम राशि देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। वे मैदान पर बेहतर खेल का प्रदर्शन कर समाज व देश का नाम ऊंचा कर सकते हैं। उन्होंने खेल आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। दादा लाखू सपोर्ट्स एंड सोशल संगठन, युवा क्लब व ग्राम पंचायत समेत समाजसेवी मनजीत मलिक, रोहित गोरड़ व संदीप जागलान इसराना का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
कबड्डी खेल महाकुंभ में तीसरे स्थान पर गद्दी खेड़ी व चौथे स्थान पर गिरावड़ की टीम रही। तृतीय व चतुर्थ स्थान पर रहने वाली टीमों को क्रमश: 61 व 51 हजार रुपये का नकद इनाम दिया गया। पांचवें से आठवें स्थान पर आने वाली टीमों को 11-11हजार का इनाम दिया गया। खेल महाकुंभ के बेस्ट रेडर दीन्नू जवाहरा बेस्ट कैचर शीलू बहू अकबरपुर रहे। उनको एक-एक लाख रुपये का नकद इनाम दिया गया। मंच का संचालन एडवोकेट दीपक मलिक व स्टेट अवार्डी प्रदीप मलिक ने किया। खेल महाकुंभ में कोच आकाश, नरेंद्र, राजेश, सुरेंद्र, राकेश व कुलदीप का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर पूर्व सरपंच इंद्र सिंह, वेद सिंह निरीक्षक, योगेश मलिक, रविंद्र मलिक, नरेंद्र मलिक, राज कपूर पहलवान, अमित मलिक, प्रवीण उर्फ नीना, अजय शर्मा मौजूद रहे।