{"_id":"6ad373d37f8882b6d20adb4d","slug":"ayush-from-rajakhedi-village-is-making-a-name-for-himself-in-athletics-panipat-news-c-244-1-pnp1006-166168-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एथलेटिक्स में नाम रोशन कर रहे राजाखेड़ी गांव के आयुष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एथलेटिक्स में नाम रोशन कर रहे राजाखेड़ी गांव के आयुष
विज्ञापन
एक किलोमीटर और चार सौ मीटर दौड़ स्पर्धा में कर रहे तैयारी
-जिला और राज्य स्तर पर जीते 15 पदक, -कोच युद्धवीर मलिक की देखरेख में कर रहे अभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। राजाखेड़ी गांव के आयुष मलिक एथलेटिक्स में पसीना बहाकर पदक हासिल कर जिले और गांव का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने जिला और राज्य स्तर पर 15 पदक अपने नाम किए हैं। आयुष एक किलोमीटर और चार सौ मीटर दौड़ स्पर्धा के लिए तैयारी कर रहे हैं। वह गांव के ही राजकीय विद्यालय के मैदान में कोच युद्धवीर मलिक की देखरेख में अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने शुरुआती दिनों में बड़ा ही संघर्ष कर इस मुकाम को हासिल किया है।
वह एसडी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं। उनके पिता तेजबीर मलिक किसान और मां सुनीता गृहिणी हैं। वह पिछले तीन सालों से लगातार मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने सितंबर में सोनीपत में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चार सौ मीटर दौड़ स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया था। साथ ही जुलाई में करनाल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में एक किलोमीटर दौड़ स्पर्धा में कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया था।
कोच युद्धवीर मलिक ने बताया कि खिलाड़ी आयुष ने शुरुआती दिनों में बड़ा संघर्ष किया है। वह मैदान पर अभ्यास करते समय बेसुध होकर गिर जाते थे, इसके बाद भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य पर ही अपना ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने बताया कि परिवार की ओर से खेलों के लिए उन्हें हर संभव सहयोग दिया जा रहा है।
विज्ञापन
खिलाड़ी आयुष ने बताया कि कोच के मार्गदर्शन और पिता के सहयोग से वह लगातार अभ्यास कर आगे बढ़ रहे हैं। वह वर्तमान में राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करना ही उनका लक्ष्य है।
19