फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Awaiting the results of Chief Minister Beautification Incentive Award Scheme

Panipat News: मुख्यमंत्री सुंदरीकरण प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के परिणाम का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Awaiting the results of Chief Minister Beautification Incentive Award Scheme
पानीपत। राजकीय स्कूलों के बेहतर रखरखाव के लिए मुख्यमंत्री सुंदरीकरण प्रोत्साहन पुरस्कार योजना शुरू की गई है। जिला शिक्षा विभाग की ओर से खंड स्तरीय प्रतियोगिता के परिणाम का इंतजार किया जा रहा है। योजना के तहत प्रत्येक खंड में वरिष्ठ माध्यमिक, उच्च, माध्यमिक व प्राथमिक श्रेणी में एक-एक स्कूल का चयन किया जाएगा। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को खंड स्तरीय रिपोर्ट जिला शिक्षा कार्यालय में भेजने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए थे। स्कूलों का चयन करने के लिए खंड स्तर पर समिति गठित की गई थी। समिति में शामिल सदस्यों ने स्कूलों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे। प्रत्येक श्रेणी में सबसे अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को विजेता घोषित किया जाएगा। खंड स्तर पर प्रथम स्थान पर रहने वाले स्कूलों को शिक्षा विभाग की तरफ से 50 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। इस पुरस्कार राशि से स्कूल में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। खंड स्तर के परिणाम के आधार पर जिला स्तर पर स्कूलों का चयन किया जाएगा। इसके लिए समिति का गठन किया जाएगा। ये समिति स्कूलों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन



क्या है स्कूल सुंदरीकरण पुरस्कार प्रोत्साहन योजना
राज्य सरकार की ओर से स्कूल सुंदरीकरण पुरस्कार प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत इमारत, प्रांगण व शौचालयों को साफ-सुथरा रखने वाले स्कूलों को पुरस्कृत किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य स्कूलों को स्वच्छता और सुंदरीकरण की ओर अग्रसर करना है ताकि विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे स्वच्छता के प्रति जागरूक हो सकें। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक खंड, जिला तथा राज्य स्तर पर प्रथम आने वाले प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च तथा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरस्कार प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए नियम

- एक विद्यालय तीन साल तक उसी स्तर की पुरस्कार प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकता, जिस स्तर पर वह पुरस्कार जीत चुका है। ऐसे में यदि कोई विद्यालय खंड स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करता है तो वह जिला स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा न कि खंड स्तर की प्रतियोगिता में।
- कोई भी पुरस्कार प्राप्त विद्यालय अगले स्तर पर प्रतियोगिता में किसी भी वर्ष में हिस्सा लेने का पात्र होगा। खंड स्तर पर पुरस्कार प्राप्त विजेता तब तक अगले स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकता है, जब तक कि वह प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त न कर ले।

- पुरस्कार में मिलने वाली ट्राफी उस वर्ष के लिए उस विद्यालय के पास तभी रहेगी, जब वह अपने विद्यालय में स्वच्छता और सुंदरीकरण के मापदंड बनाए रखे। इसके लिए प्रत्येक चार महीने बाद स्कूल का पर्यवेक्षण किया जाएगा।

- पर्यवेक्षण के दौरान स्कूल के स्वच्छता और सुंदरता में गिरावट मिलती है तो उससे वह ट्राफी वापस ले ली जाएगी और प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर आने वाले स्कूल को दे दी जाएगी।



वर्जन-

मुख्यमंत्री सुंदरीकरण प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के खंड स्तरीय प्रतियोगिता के परिणाम का इंतजार है। खंड शिक्षा अधिकारियों को खंड स्तरीय प्रतियोगिता के परिणाम की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। विजेता स्कूलों को 50-50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। उसके बाद जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए स्कूलों का चयन किया जाएगा। चयनित स्कूल ही राज्य स्तरीय पुरस्कार के पात्र होंगे।

- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed