फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   avaidh khanan karate pakada, jeseebee jabt kee

पानीपत: अवैध खनन करते पकड़ा, जेसीबी जब्त की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
avaidh khanan karate pakada, jeseebee jabt kee
पानीपत। गांव बबैल में अवैध खनन पर नायब तहसीलदार और खनन रक्षक ने कार्रवाई की। मौके से एक जेसीबी को जब्त कर उसके मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

खान एवं भू विज्ञान विभाग के खनन रक्षक विजय सिंह ने बताया कि 18 अगस्त को सुबह साढ़े नौ बजे एसडीएम कार्यालय की तरफ उन्हें सूचना मिली थी कि गांव बबैल में नायब तहसीलदार पानीपत ने अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी पकड़ी है। जिस सूचना पर वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच के दौरान खुलासा हुआ कि जेसीबी सुमेर राठी पुत्र सतबीर की मिली। जेसीबी को कब्जे में लेकर पुलिस को सूचना दी गई। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी को उनको सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने अवैध खनन समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

बाक्स
8 से 13 फुट की आठ जगह की गई थी खुदाई
खनन रक्षक विजय सिंह ने बताया कि उन्होंने नायब तहसीलदार और हल्का पटवारी के साथ मिलकर अवैध खनन की जगह पर जाकर जांच की तो करीब आठ जगह पर खुदाई मिली। पहली जगहल पर 13 फुट, दूसरी जगह पर नौ फुट, तीसरी जगह पर आठ फुट, चौथी जगह पर आठ फुट, पांचवीं जगह पर आठ फुट,छठी जगह पर आठ, सातवीं पर आठ और आठवीं जगह पर आठ फुट गहराई मिली
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
खनन रक्षक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच शुरू कर दी है।
- इंस्पेक्टर विजय सिंह, सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed