{"_id":"64517eba098ec35d640b0954","slug":"auto-drivers-took-to-the-streets-against-police-negligence-panipat-news-c-18-1-110047-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पुलिस की अनदेखी के खिलाफ सड़कों पर उतरे ऑटो चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पुलिस की अनदेखी के खिलाफ सड़कों पर उतरे ऑटो चालक
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। शहर समेत जिले के ऑटो चालक मंगलवार को विरोध स्वरूप सड़क पर उतर आए। वे पहले डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया से मिले और फिर जिला सचिवालय में बैठक कर पुलिस की अनदेखी पर रोष जताया है। इसके साथ पुलिस पर हर रोज 150 से 200 ऑटो के चालान जबरदस्ती करने के आरोप लगाए। उनका आरोप है कि उनको स्टैंड तक नहीं दिया गया और ऑटो के नो पार्किंग के चालान कर दिए जाते हैं।
ऑटो यूनियन के प्रधान नरेश डाहर और यूनियन नेता आदेश पाल शर्मा ने कहा कि शहर में करीब डेढ़ हजार और आसपास करीब ढाई सौ ऑटो हैं। ऑटो बस स्टैंड से चलती है, लेकिन उनको आज तक स्टैंड नहीं दिया गया है। वे अपने स्तर पर एलिवेटेड हाईवे के नीचे व्यवस्था बनाकर रह रहे हैं। इसके अलावा किसी भी सड़क पर ऑटो के लिए स्टैंड नहीं दिया गया। यहां चालक सवारियों के लिए रुकते हैं तो पुलिसकर्मी आते ही उनका चालान कर देते हैं। एक बार के चालान में उसकी कई दिन की हिदाड़ी चली जाती है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अधिकारियों को भ्रमित कर देते हैं। ऐसे में उनके खिलाफ आम राय बन जाती है। उन्होंने कहा कि वे प्रशासन के नियमों व कानून की पालना करने वाले हैं। ऑटो चलाकर अपने परिवार का गुजारा कर रहे हैं। इस मौके पर नफीस, सुरेंद्र कादियान, बबलू व संजय मौजूद रहे।
रोहतक की बजाय पानीपत पासिंग शुरू कराई जाएं
चालकों ने बताया कि उनको ऑटो की पासिंग कराने के लिए रोहतक जाना पड़ता है। यह करीब 60 किलोमीटर है। जबकि नियमानुसार ऑटो 12 किलोमीटर चला सकते हैं। ऐसे में काफी ऑटो पासिंग से आउट हो गए हैं। उन्होंने पानीपत में ऑटो की पासिंग शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
लोडिड रिक्शा और ई-रिक्शा जाम का कारण
ऑटो चालकों ने बताया कि वे सर्विस लेन पर चलते हैं। इसके अलावा प्रशासन व पुलिस के दिशा निर्देशों की पालना करते हैं। उन्होंने बताया कि जीटी रोड पर जाम का बड़ा कारण लोडिड रिक्शा और ई-रिक्शा हैं। इनकी स्पीड कम होती है। ऐसे में जीटी रोड पर कई जगह जाम की स्थिति रहती है।