फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Auto driver killed in car collision, three injured

कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Auto driver killed in car collision, three injured
पानीपत। गांव सिवाह के पुल पर कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच कार चालक चंपत गया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव आट्टा निवासी नरेंद्र पुत्र रामेहर ने बताया कि वह पेशे से मजदूर है। सोमवार सुबह सात बजे उसका भाई सुनील ऑटो चलाता था। सुनील सुबह अपनी ऑटो में यात्रियों को बैठाकर पानीपत आ रहा था। वो अपनी बाइक से ऑटो के पीछे चल रहा था। गांव सिवाह के पुल एक कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो पलट गया। हादसे में उसके भाई सुनील व कई लोगों को चोटें आई। उन्होंने राहगीरों की मदद से सभी को सिवाह गांव के पास निजी अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने जांच के बाद सुनील को मृत घोषित कर दिया। सुनील के सिर में गंभीर चोट आई थी। कार चालक वहां से फरार हो गया। हादसे में गांव पोखराज, जिला कौसांबी, उत्तर प्रदेश निवासी गोरेलाल पुत्र रामलिखन , नांगलखेड़ी गांव निवासी धर्मपाल पुत्र ईश्वर व पुलिस लाइन निवासी वेद कुमारी पत्नी अशोक घायल हुए हैं। इनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी पुलिस से मांग है कि जल्द आरोपी कार चालक को पकड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed