फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Auto driver injured in car collision dies

Panipat News: कार की टक्कर में घायल ऑटो चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Auto driver injured in car collision dies
पानीपत। बरसत रोड पर कृपाल आश्रम के सामने एक कार व ऑटो की टक्कर में घायल ऑटो चालक की मौत हो गई। कार चालक वहां से फरार हो गया। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी है। गढ़ सरनाई गांव निवासी मेहर सिंह ने बताया कि उसका भाई बलवान (47) ऑटो चलाकर अपने परिजनों का पालन पोषण करता था। उसका भाई बलवान सात मार्च को ऑटो से बस स्टैंड से गढ़ सरनाई जा रहा था। बरसत रोड पर कृपाल आश्रम के सामने एक कार ने उनकी ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने बलवान से उसका मोबाइल नंबर लेकर उसके पास कॉल की। वह मौके पर पहुंचा और भाई बलवान को घर ले गया। वह घर पर ही बलवान का इलाज करवा रहे थे। शुक्रवार को बलवान की घर पर मौत हो गई। बलवान एक 17 साल की बेटी का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed