फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Auspicious coincidence is being made on Dhanteras after 27 years, Maa Lakshmi will shower her blessings

धनतेरस पर 27 साल बाद बन रहा शुभ संयोग, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Auspicious coincidence is being made on Dhanteras after 27 years, Maa Lakshmi will shower her blessings
पानीपत। दीपावली महोत्सव की शुरूआत कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी अर्थात धनतेरस से कार्तिक शुक्ल द्वितीया अर्थात भाई-दूज तक रहती है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित जयपाल शर्मा बताते हैं कि अबकी बार धनतेरस पर 27 साल बाद शुभ नक्षत्रों का संयोग बन रहा है। भगवान धन्वंतरि का प्रदुर्भाव इस दिन हुआ था। माता लक्ष्मी भी इसी दिन प्रकट हुई थीं। इसलिए धनतेरस का यह पर्व माता लक्ष्मी के प्रतीक रूप में मनाते हैं। धनतेरस पर 22 अक्तूबर शाम 6:02 बजे से धन चतुर्थी का आरंभ हो रहा है जो 23 अक्तूबर शाम 6:03 बजे तक रहेगा। इसलिए अबकी बार धनतेरस का यह महापर्व 2 दिन मनाया जाना है। क्योंकि, सनातन धर्म में आरंभ होने वाले उदया तिथि को माना जाता है। इसलिए अबकी बार धनतेरस में साईं काल में दो दिन तक खरीदारी कर सकते हैं।

बॉक्स
- 24 अक्तूबर को होगी छोटी-बड़ी दिवाली
इस बार 23 अक्तूबर की शाम 6:04 बजे से चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी, जो अगले दिन 24 अक्तूबर को शाम 5:28 तक रहेगी। छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्थी और हनुमान जन्मोत्सव 24 अक्तूबर को मनाए जाएंगे। 24 अक्तूबर को ही शाम 5:28 बजे अमावस्या तिथि लग जाएगी। यह अमावस्या तिथि 25 अक्तूबर की शाम को 4:19 बजे तक रहेगी। चूंकि 25 अक्तूबर को प्रदोष काल से पहले ही अमावस्या समाप्त हो जाएगी, इसलिए इस बार दिवाली का त्योहार 24 अक्तूबर को ही मनाया जाएगा। लक्ष्मी पूजन भी 24 अक्तूबर को ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed