फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Aunt dies, nephew injured in road accident

Panipat News: सड़क हादसे में चाची की मौत, भतीजा घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Aunt dies, nephew injured in road accident
पानीपत। रिफाइनरी बाइपास पर विराट नगर के सामने एक ट्राले ने मोटरसाइकिल सवार चाची-भतीजे को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल से गिरने के बाद महिला को ट्राले ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौके पर हो गई। भतीजा ट्राले के नीचे आने से बाल बाल बच गया। वो घायल हो गया। युवक राहगीरों की मदद से अपनी चाची को नागरिक अस्पताल में लेकर गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने रविवार को भतीजे के बयानों पर ट्राला चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


महराणा निवासी विजय कुमार ने बताया कि उसकी चाची फूली देवी को घुटने में दर्द रहता था। वो चाची फूली देवी को शनिवार शाम चार बजे मोटरसाइकिल पर असंध रोड स्थित ग्लेक्सी अस्पताल लेकर जा रहा था। उसका वहां इलाज चल रहा है। विराट नगर के सामने रिफाइनरी बाइपास पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्राले ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसकी चाची फूली देवी सड़क पर जा गिरी और उसे ट्राले ने कुचल दिया। वो सड़क किनारे मिट्टी में गिर गया। उसके पैरों पर चोट आई। वो राहगीरों को मदद से चाची को नागरिक अस्पताल मेंलेकरआया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ये ट्राला करनाल के शिव नगर निवासी कुलदीप का है। वो खुद ट्राले को चला रहा था। घटना के बाद वो ट्राला छोड़कर मौके से फरार हो गया। उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपी कुलदीप पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed