फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Attempted to burn three people alive by pouring petrol after an argument

Panipat News: कहासुनी के बाद पेट्रोल डाल तीन लोगों को जिंदा जलाने का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 02:59 AM IST
विज्ञापन
Attempted to burn three people alive by pouring petrol after an argument

विज्ञापन
पानीपत। होली के दिन मामूली विवाद के बाद गांव डिडवाड़ी में तीन लोगों को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया है। घटना उस समय हुई जब आरोपी और पीड़ित एक जगह बैठकर हंसी मजाक कर रहे थे। तभी कहासुनी के बाद आरोपियों ने तीन लोगों पर तेल छिड़ककर आग लगा दिया। इसके बाद पीड़ितों ने खेत में लगे पानी में कूदकर अपनी जान बचाई। लोगों की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। शिकायत के बाद थाना समालखा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

डिडवाड़ी गांव निवासी विकास ने बताया कि वह बुधवार शाम को होली खेलने के बाद दोस्त से स्पीकर लेने गया था। इसके बाद वह अपने दोस्त के साथ राधेश्याम के खेत में चला गया। वहां पर गांव के आरोपी दीपक उर्फ लल्लू, विक्की, गुलाब और भिंडी बैठे थे। वे सब हंसी मजाक करने लगे। इस दौरान दीपक उर्फ लल्लू को किसी बात का बुरा लगा और वह उठकर चला गया। बाकी सब वहीं बैठे रहे। थोड़ी देर में आरोपी दीपक पेट्रोल लेकर आया और उसने राधेश्याम के अलावा उस पर और उसके दोस्त पर डाल दिया। इसके बाद चारों आरोपियों ने माचिस की तीली जलाकर उन तीनों पर फेंक दी और फरार हो गए। पीड़ितों ने पानी से भरे खेत में छलांग लगाकर खुद को बचाया। परिजनों की ओर से 112 नंबर पर सूचना दी गई, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। वीरवार को डिडवाड़ी निवासी राधेश्याम-32 के पिता राजवीर की ओर से समालखा पुलिस को लिखित में शिकायत दी गई। इसके बाद पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू की। राजवीर के अनुसार, उनके बेटे राधेश्याम की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed