फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Attempted robbery from shopkeeper at gunpoint

Panipat News: पिस्टल के दम पर दुकानदार से लूट का प्रयास

Fri, 02 Jan 2026 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 02 Jan 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Attempted robbery from shopkeeper at gunpoint
इसराना। डाहर गांव के बस अड्डे के पास बुधवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने दुकान अशोक कुमार के साथ पिस्टल के बल पर लूट का प्रयास किया। दुकानदार के शोर मचाने पर बदमाश मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए। थाना इसराना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

डाहर गांव के अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कंफेक्शनरी व मनी ट्रांसफर की दुकान है। मनी ट्रांसफर का काम होने से उसके पास पैसों का लेनदेन रहता है। दो युवक बुधवार को दोपहर बाद करीब ढाई बजे मोटरसाइकिल पर उनकी दुकान पर आए। उन्होंने चादर लपेट रखी थी व मुंह को कपड़े के साथ ढक रखा था। दोनों ने आते पिस्टल तान दी। उसने शोर मचाया तो दोनों मोटरसाइकिल छोड़ कर भाग गए। दोनों की गतिविधियां पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थाना इसराना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी बरामद की और शिकायत ली। थाना इसराना के प्रभारी महिपाल ने बताया कि पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed