फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Attempted rape of a teenager

Panipat News: किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
Attempted rape of a teenager
पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र की एक कॉलोनी में पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने घर में घुसकर 11 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी की मौसी अचानक घर में पहुंंची तो उसने किशोरी के कराहने की आवाज सुनी। जिसके बाद तुरंत ही पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से यूपी के संत कबीरनगर की रहने वाली महिला ने थाना पुराना औद्योगिक में मुकदमा दर्ज कराया। उनका कहना है कि वह और उसका पति फैक्टरी में काम करते हैं। सोमवार को भी वह काम पर गए थे। घर पर उनकी 11 साल की बेटी अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 45 वर्षीय व्यक्ति उनके घर में घुस गया और कमरे की लाइट बंद कर दी। इसके बाद आरोपी ने उनकी बेटी का मुंह बंद कर उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। इसी बीच किशोरी की मौसी वहां पर पहुंच गई। जब कमरे के अंदर पहुंची तो उसे शक हुआ। उसने लाइट जला दी। इसके बाद अन्य पड़ोसियों की मदद से आरोपी युवक को पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दे दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed