{"_id":"696b91bd795ea36a3b05779e","slug":"attempt-to-kidnap-man-from-outside-court-premises-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime: कोर्ट परिसर के बाहर से व्यक्ति के अपहरण का प्रयास, मारपीट कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Crime: कोर्ट परिसर के बाहर से व्यक्ति के अपहरण का प्रयास, मारपीट कर किया घायल
Sat, 17 Jan 2026 07:12 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 17 Jan 2026 07:12 PM IST
सार
हनुमान कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने अपने साढू और साली पर कोर्ट परिसर के बाहर मारपीट कर अपहरण करने के आरोप लगाए। उनका कहना है कि आरोपियों के साथ चैक बाउंस का केस कोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन
घायल शख्स
- फोटो : संवाद
विस्तार
थाना किला क्षेत्र की हनुमान कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने अपने साढू और साली पर कोर्ट परिसर के बाहर मारपीट कर अपहरण करने के आरोप लगाए। उनका कहना है कि आरोपियों के साथ चैक बाउंस का केस कोर्ट में चल रहा है। शनिवार को उनकी तारीख थी। उन्होंने शहर थाना पुलिस से शिकायत की है। शहर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कॉलोनी के सुरेंद्र ने बताया कि उसने अपने साढू को पैसे उधार दिए थे। लेकिन उसने पैसे वापस नहीं किए। आरोपी ने उसे चेक दिया तो वह भी बाउंस हो गया। पीड़ित ने अदालत में याचिका दाखिल की थी। जिसकी सुनवाई करते हुए निचली अदालत में उनके पक्ष में फैसला सुनाया था। आरोपियों ने इसकी अपील की थी।
विज्ञापन
अदालत ने सुनवाई से पहले कुछ पैसे जमा करने के आदेश दिए। शनिवार को उनकी तारीख थी। जब वह कोर्ट से बाहर निकले तो आरोपी कुछ युवकों के साथ ईको कार में आया और उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें कार में डाल कर अपहरण करने का प्रयास किया। जिससे वह घायल हो गए। उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने उन्हें मेडिकल के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। सुरेंद्र ने बताया कि उन्होंने किला थाना पुलिस को इसकी सूचना दे दी है।
विज्ञापन
शहर थाना प्रभारी मुकेश ने बताया कि उनके पास मारपीट की सूचना आई थी। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।