फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Attacked with sharp weapon after stopping him from drinking alcohol

Panipat News: शराब पीने से रोकने पर किया धारदार हथियार से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Attacked with sharp weapon after stopping him from drinking alcohol
पानीपत। विद्यानंद कॉलोनी में युवकों की एक टोली को घर के बाहर शराब पीने और गाली गलौज करने से रोका तो आरोपियों ने तीन भाइयों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उन्हें बुरी तरह से पीटा गया और उनके सिर पर हमला किया गया। वह इसमें गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी उनसे पांच हजार रुपये व मोबाइल भी लूटकर ले गए। घायल तीनों भाई इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विद्यानंद कॉलोनी निवासी नफीस अहमद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 अक्टूबर को उसकी कॉलोनी के ही कुछ लड़के उनके घर के सामने खाली प्लाॅट में शराब पी रहे थे और गाली गलौज कर रहे थे। उसने उनको ऐसा करने से मना किया तो सभी ने उससे मारपीट करना शुरू कर दिया। इसी दौरान उसके दो भाई शावेज और मोनिस उसे बचाने के लिए आए तो आरोपियों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घर की महिलाओं से भी मारपीट की गई। इस दौरान आरोपी उसकी जेब से पांच हजार रुपये और मोबाइल फोन भी निकालकर ले गए। उन तीनों के सिर में पांच से 10 टांके आए हैं। चांदनी बाग पुलिस थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि घायलों के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed