फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Attacked and looted motorcycle and mobile

Panipat News: हमला कर लूटी मोटरसाइकिल व मोबाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Attacked and looted motorcycle and mobile
पानीपत। चंदौली गांव के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवकों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर मोटरसाइकिल और मोबाइल लूट लिया। व्यक्ति करनाल से काम कर अपनी मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था। पीड़ित ने इसकी शिकायत सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गांव मोना गढ़वाल निवासी दया शंकर चौबे ने बताया कि वह कई साल से परिवार के साथ हरिनगर में किराए पर रहता है। वह सीएनजी पाइप लाइन को ठीक करने व बिछाने का काम करता है। वह शनिवार को करनाल में काम पर गया था। वह शनिवार रात 11 बजे काम कर अपनी मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था। चंदौली गांव के पास दो मोटरसाइकिलों पर चार युवक आए और उसकी मोटरसाइकिल रुकवा ली। इन्होंने उससे मारपीट कर उससे उसकी मोटरसाइकिल व मोबाइल लूट लिया। उसको वह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वह पैदल अपने घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती सुनाई। रविवार सुबह उसने इसकी शिकायत सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी। उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed