फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   attack on duty inspector , lives in danger

ड्यूटी पर तैनात थानेदार को चाकू घोंपें, खतरे में जान

Thu, 11 Jun 2015 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Thu, 11 Jun 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
गांव पाथरी में शीतला माता के मेले में ड्यूटी पर तैनात पुलिस के एक थानेदार पर चाकुओं से हमला कर दिया।
विज्ञापन


थानेदार पेट और गर्दन में चाकू लगने पर गंभीर रूप से घायल है और उसको शहर के एक निजी अस्पताल में गंभीरावस्था में दाखिल कराया है।

उसकी एक हवलदार के साथ मंदिर के नजदीक ड्यूटी थी और एक महिला की मांग पर उसके बच्चे को तलाश करा रहा था। एसपी ने मौके का मुआयना कर घायल थानेदार का भी हाल चाल जानने अस्पताल में पहुंचे। थानेदार की जान को फिलहाल खतरा बताया जा रहा है।

पुलिस ने हमले को पारिवारिक मामला भी बताया है। पुलिस ने आरोपियों की संख्या करीब तीन बताई है और आरोपियों को जल्द ही काबू करने का दावा किया है।

वारदात बीती देर रात की थाना मतलौडा के अंतर्गत पाथरी स्थित शीतला माता मंदिर का है। मतलौडा थाने के अंतर्गत उरलाना चौकी में तैनात ईएएसआई कृष्ण कुमार एक हवलदार के साथ मंदिर के पास तैनात था। मंदिर में पूजा शुरू होने के घंटा बाद करीब एक महिला ने आकर अपने बच्चे के खोने की जानकारी दी।
विज्ञापन


ईएएसआई कृष्ण कुमार ने हवलदार को महिला के साथ जाकर उद्घोषणा कराने की कही। बताया जा रहा है कि हवलदार अनाउंसमेंट कराने के बाद वापस आया तो ईएएसआई खून से लथपथ पड़ा था। हवलदार ने दूसरे मुलाजिमों को इसकी जानकारी दी और उसको शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोगों ने बताया कि करीब तीन लोग उसके पास आए और उस पर चाकुओं से हमला बोल दिया। हमलावरों ने उसके पेट में करीब तीन और गर्दन में एक वार किया। इसके चलते ईएएसआई नीचे गिर गए। इसकी सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

ईएएसआई कृष्ण कुमार मूल रूप से मोरखी जींद का रहने वाला है और उरलाना कलां चौकी में तैनात है। ईएएसआई के पेट में चाकू लगने से काफी खून निकल गया था। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान खून की जरूरत पड़ी। अस्पताल में कई घंटे ऑपरेशन चला। इस दौरान परिजनों की भी सांसें थमी रही। पुलिस गंभीरावस्था के चलते उसके बयान दर्ज नहीं कर सकी।

पुलिस ईएएसआई कृष्ण कुमार पर हमले को पारिवारिक कारणों से जोड़कर भी देख रही है। बताया जा रहा है कि कृष्ण कुमार का नजदीक ही गांव है। कुछ लोग बदले की नीयत से मेले में आए हों और अंधेरे व भीड़ का फायदा उठाकर हमला कर गए होंगे।

शीतला माता के मेले में ईएएसआई पर हमले ने पुलिस सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी। बताया जा रहा है कि मेले में करीब पचास एसपी और कर्मचारी तैनात थे। थाना पुलिस भी लगातार दावे कर रही थी, लेकिन दावों की पोल खुल गई।

एसपी राहुल शर्मा मंगलवार को पाथरी गांव पहुंचे और वारदात स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने वारदात को हर एंगल से देखा और इस मामले की गहन जांच करने के आदेश दिए। वे इससे पहले निजी अस्पताल में पहुंचे और डॉक्टरों से ईएएसआई के स्वास्थ्य की जानकारी ली।


पाथरी स्थित शीतला माता का मेला काफी प्रसिद्ध है और एक साल में दो बार मेला लगता है। दो महीने में हर बुधवार को मंदिर में पूजा अर्चना होती है। जहां पर नवविवाहित जोड़ों समेत अन्य श्रद्धालु मन्नत मांगने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed