{"_id":"68736a22b208edad2a044f3f","slug":"attack-on-arya-samaj-followers-performing-havan-in-arya-samaj-temple-in-panipat-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: मंदिर में हवन कर रहे आर्य समाज के अनुयायियों पर हमला, सरपंच प्रतिनिधि ने पेट-छाती पर चाकू से किए वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: मंदिर में हवन कर रहे आर्य समाज के अनुयायियों पर हमला, सरपंच प्रतिनिधि ने पेट-छाती पर चाकू से किए वार
Sun, 13 Jul 2025 01:41 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:41 PM IST
सार
पानीपत में एक जमीन को लेकर ग्राम पंचायत और आर्य समाज ट्रस्ट के बीच विवाद चल रहा है। गांव के नवीन आर्य व अन्य रविवार सुबह को मंदिर में हवन यज्ञ कर रहे थे। उसी समय सरपंच प्रतिनिधि कुछ युवकों के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
घायल
- फोटो : संवाद
विस्तार
बापौली क्षेत्र में आर्य मंदिर में हवन कर रहे लोगो पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक पक्ष से पांच दूसरे पक्ष से चार लोग जख्मी हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मामला बापौली गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में एक जमीन को लेकर ग्राम पंचायत और आर्य समाज ट्रस्ट के बीच विवाद चल रहा है। गांव के नवीन आर्य व अन्य रविवार सुबह को मंदिर में हवन यज्ञ कर रहे थे। उसी समय सरपंच प्रतिनिधि कुछ युवकों के साथ मौके पर पहुंच गए और हवन कर रहे लोगो पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
जिससे दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के सामने भी सरपंच प्रतिनिधि व उसके साथ आये युवकों ने मारपीट की। धरदार हथियार से भी हमला कर किया। जिसमें एक पक्ष के पांच और दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर जमीन और कब्जा करने के आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन