फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Attack , armed men broke into the home of

हथियारबंद लोगों का घर में घुसकर हमला

Tue, 15 Apr 2014 11:51 PM IST
अमर उजाला पानीपत
अमर उजाला पानीपत Updated Tue, 15 Apr 2014 11:51 PM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले के गांव पलवल में करीब 23 हथियार बंद लोगों ने एक घर में घुसकर हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के कुछ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने नवविवाहिता के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच जारी है। जांच के बाद मामला दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार सिंचाई विभाग में कार्यरत गांव पलवल निवासी पालाराम ने अर्बन इस्टेट की सेक्टर-सात चौकी में शिकायत देकर आरोप लगाए कि करीब 23 हमलावरों ने सोमवार देररात उसके घर पर हमला किया और घर में मौजूद नवविवाहिता से अभद्र व्यवहार भी किया।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि जब घर की महिलाओं ने बहू को छुड़ाने का प्रयास किया तो उन पर भी हमला कर घायल कर दिया। इस कारण उन्हें कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उन्होंने इस हमले के आरोप गांव के सरपंच पर लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। सेक्टर-7 पुलिस चौकी के प्रभारी महेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर गांव के सरपंच सुभाष चंद ने तमाम आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए निराधार बताया है।

दूसरी ओर सरपंच सुभाष पलवल ने भी आरोप मढ़े कि शिकायतकर्ता के परिवार के सदस्यों सोनू और दीन्ना ने सोमवार शाम को उनके गांव के विकास पर हमला किया था। उन्होंने बताया कि विकास रोजाना की तरह जिम जा रहा था। इस दौरान अमीन रोड पर इनोवा कार पर सवार सात युवकों ने उसे घेर लिया और उस पर तलवारों से हमला कर घायल कर दिया। इस समय विकास निजी अस्पताल में भर्ती है।

यह था पुराना मामला
सरपंच ने बताया कि सोनू के भाई दीन्ना के साथ एक पुराने मारपीट के मामले में विकास और विक्की उर्फ विकास और दीपू सहित चार लोग नामजद हुए थे। इनमें से एक को निर्दोष पाया था, जबकि तीन लोगों के खिलाफ मामला अदालत में विचाराधीन है। सरपंच के मुताबिक उस विवाद में दीन्ना की बाजू में फ्रैक्चर हुआ था। इसका बदला लेने के लिए कल दीन्ना और उसके भाई सोनू और अन्य युवकों ने विकास पर कातिलाना हमला किया और बाद में क्रास केस कराने के लिए अपने घर का सामान तोड़फोड़ दिया और महिला के कपड़े फाड़ने और उन्हें उठा कर ले जाने संबंधित गंभीर आरोप लगा दिए।

एलएनजेपी अस्पताल के महिला वार्ड में दाखिल रितु पत्नी सोनू ने आरोप लगाया कि उसे उठाकर ले जाने का प्रयास हुआ। उसके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया। रितु ने कहा कि दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

बहू को बचाना चाहता तो बाल खींचे
रितु की सास ऊषा का कहना है कि उनके घर का मेन दरवाजा हमेशा बंद रहता है, अचानक करीब 20 से अधिक लोग उनके घर का दरवाजा तोड़ कर भीतर घुस आए। इनके हाथों में गंड़ासियां, हाकियां और डंडे थे। घटना के समय कोई भी आदमी घर में नहीं था। इससे पहले वे कुछ करते, उन्होंने घर के भीतर घुस कर कमरे की कुंडी लगा ली, लेकिन हमलावरों ने इस दरवाजे को तोड़ दिया। वे दहशत में आ गए और बहू पर हमलाकर दिया और उसे उठाकर ले जाने की कोशिश की, जब उन्होंने बहू को छुड़ाना चाहा तो हमलावरों ने उसके बाल खींचे। शोर सुनकर उनकी बहन लीला देवी पत्नी पालाराम वहां आ गई और उसने जब रोकना चाहा तो उन पर भी हमला कर दिया।

ये है पूरा मामला
सोमवार को सबसे पहले स्थानीय अमीन रोड़ पर एक हमले में सरपंच गुट के युवक विकास पर कातिलाना हमला हुआ, इसके बाद सरपंच के विरोधी गुट के संजीव ऊर्फ सोनू पुत्र बलवान के घर के बाहर स्थित दुकान और बलवान और पालाराम पुत्र सुंदर लाल के घर पर हुआ हमला हुआ। बताया है कि बलवान पुत्र सुंदर लाल की कुरुक्षेत्र में हेयर ड्रेसर की दुकान है और इस हमले के समय वे दुकान पर थे।


इनके लोगों के खिलाफ दी शिकायत
पालाराम पुत्र सुंदर लाल ने सरपंच के अलावा गुलशन, राजेश पुत्र दिलीप सिंह, गुलजारी, गुमानी, पवन पुत्र बनारसी दास, दयानंद पुत्र नरसिंह, अमित कुमार पुत्र बलबीर सिंह, विकास पुत्र धर्मपाल, परमजीत सिंह पुत्र प्रेम चंद, दीपू पुत्र फकीर चंद, विक्रम पुत्र ईशम सिंह, जीयालाल पुत्र कश्मीरी सिंह, सुमित, राजेंद्र पुत्र बलजीत सिंह, राहुल पुत्र किशनलाल, मिलखा सिंह पुत्र कश्मीरी सिंह सभी पलवल निवासी हैं। सलारपुर रोड़ के जिमखाना का संचालक दीपू हमले के लिए पांच युवक थे। शिकायकर्ता के मुताबिक उक्त कुल 23 लोगों ने उनके घर पर हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed