फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Assistant will be appointed to help the teenager who is a victim of sexual harassment

Panipat News: यौन उत्पीड़न की शिकार किशोरी की मदद के लिए नियुक्त होगा सहायक

Tue, 26 Aug 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 26 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Assistant will be appointed to help the teenager who is a victim of sexual harassment
फालोअप
विज्ञापन

- बिचौलिये ने धोखा से दिव्यांग से करा दिया था निकाह, किशोरी ने बच्चे को दिया था जन्म
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। धोखे से दिव्यांग से निकाह करा यौन उत्पीड़न की शिकार किशोरी को कोई मदद नहीं मिल पा रही है। जिस कारण उसकी मदद के लिए एक सहायक नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी ने महिला एवं बाल कल्याण समिति को पत्र लिखा है। समिति की चेयरपर्सन ने कहा कि किशोरी को हर संभव मदद की जाएगी। उधर, पुलिस ने अभी तक मामले में कार्रवाई नहीं की है।
करीब 15 दिन पहले संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी के पास एक किशोरी पहुंची थी। उसने बताया था कि उसका 15 साल की उम्र में धोखे से दिव्यांग के साथ निकाह कर दिया गया था। ससुराल में उसका यौन शोषण किया गया। जिससे वह गर्भवती हो गई। महिला संरक्षण अधिकारी ने मामले का संज्ञान लिया था। इसके बाद किशोर की शिकायत पर किला थाने में आरोपी पति, बिचौलिए समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। बुधवार को उत्पीड़न की शिकार किशोरी ने नागरिक अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया था। लेकिन अभी तक मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

हर संभव दी जाएगी मदद : चेयरपर्सन
सोमवार को संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने महिला एवं बाल कल्याण समिति को पत्र लिखकर किशोरी की मदद करे के लिए एक सहायक नियुक्त करने को कहा। जिस पर बाल कल्याण समिति ने सहायक नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। समिति की चेयरपर्सन पदमा रानी ने कहा कि किशोरी को हर संभव मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed