फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Assim que informar ligue 112

Panipat News: डायल 112 की सूचना देते ही एंबुलेंस भी साथ में दौड़ेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Assim que informar ligue 112
पानीपत। सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन आगे आया है। डायल 112 के साथ एंबुलेंस को भी जोड़ दिया। अब इसकी सूचना मिलते ही एंबुलेंस भी तुरंत मौके पर पहुंचेगी। एंबुलेंस के समय पर पहुंचने से घायल को समय पर इलाज मिल सकेगा और सड़क हादसों में होने वाली मौतों को रोका जा सकेगा।
विज्ञापन

यह फैसला शुक्रवार को जिला सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में सड़क सुरक्षा कमेटी एवं सुरक्षित स्कूल वैन पॉलिसी की बैठक लिया गया। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने की। उपायुक्त ने साथ ही काम में रूचि न लेने वाले अधिकारियों को भी ठोस कार्रवाई के संकेत दिए। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कई महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए जरूरत पड़ने पर पुलिस बल उपलब्ध कराने की बात कही।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकना जरूरी है। ऐसे संभावित क्षेत्र पर पैनी नजर रखें और जरूरत पड़ने पर साइन बोर्ड लगाए जाएं। यहां स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराने के साथ टोल प्लाजा पर लाइट व कैमरों की व्यवस्था की जाएं। ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था की जाएं। रोड मार्किंग पर विशेष ध्यान दें व सभी मार्गों पर साफ सफाई रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने गंदगी फैलाने वाले डेयरी संचालकों को भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि डेयरी संचालक गंदगी फैला रहे हैं। ऐसे लोगों को संबंधित विभाग नोटिस जारी करें और जरूरत पड़ने पर उनको सील भी किया जाएं। प्रशासन इस पर पूरी निगरानी बरतेगा। यही नहीं यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए नियमों पर खरा नहीं उतरने वाली सहकारिता समितियों की बसों को इंपाउंड किया जाएगा। उनका परमिट भी कैंसिल किया जाएगा। उपायुक्त ने बैठक में सड़क हादसों के कारण और इनको रोकने के तमाम पहलुओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा की। इसराना बस स्टैंड के सामने से गुजरने वाली हाईटेंशन तारों को बदलने के निर्देश दिए। सिवाह नहर पर रैंलिग लगाने व नदी पर चलने वाले ट्रालों को बंद करने और दोनों तरफ 10-10 फीट के लोहे के बड़े स्टैंड लगाने के निर्देश दिए।


बॉक्स
ऑटो चालकों ने बनाया जाएगा स्टैंड


उपायुक्त ने ऑटो चालकों के लिए एलिवेटिड हाईवे के नीचे स्टैंड बनाने के लिए कमेटी को निर्देश दिए। इस स्टैंड का बाकायदा किराया देना होगा। एलएनटी व निगम के अधिकारियों को टूटी सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। चुलकाना धाम में लाइटों की संख्या में बढ़ाने और जरूरत के हिसाब से 90 लाइट लगाने के आदेश दिए। अवैध खनन पर अधिकारी विशेष ध्यान दें। सब्जी मंडी के साथ जगह पर स्ट्रीट लाइट लगाने, एनएफल के पास गति अवरोधक बोर्ड लगाने, नांगल खेड़ी फुट ओवर ब्रिज पर ध्यान देने, बिना परमिट चलने वाली गाड़ियों के चालान करने के आदेश दिए। इस मौके पर एसडीएम मनदीप, एसडीएम समालखा अमित कुमार, सीटीएम टीना पोशवाल, निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा, जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed